क्या आप भी टमाटर ज्यादा खाते है तो जान ले क्या हो सकती परेशानी

टमाटर खाना किसी किसी को बहुत अच्छा लगता है. ऐसे में टमाटर में विटामिन्स, मिनरल्स, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं इसे लोग कई तरह से खाते हैं. इसे कच्चे सलाद में, सूप बनाकर, सब्जी बनाकर, सॉस, चटनी और भी कई तरह से लोग खाना पसंद करते हैं. अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें ब्लीडिंग की प्रॉब्लम हो उन्हें टमाटर अवॉइड ही करना चाहिए. जी हाँ, इसी के साथ अधिक टमाटर खाने से हो सकती है यह 4 बीमारियां, जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

किडनी की समस्या – किडनी की समस्या से पीड़ित मरीजों को भी टमाटर से दूर रहना चाहिए. जी दरअसल अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के अनुसार, टमाटर में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, इसलिए क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

स्किन एलर्जी – टमाटर के अधिक सेवन से लाइकोपेनोडर्मिया नामक स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है. जी दरअसल  लाइकोपेनोडर्मिया किसी भी व्यक्ति को तब होता है, जब उसके शरीर में लाइकोपीन की मात्रा अधिक हो जाती है. ऐसे में एक व्यक्ति को पूरे दिन में 75 मिलीग्राम से ज्यादा लाइकोपीन का सेवन नहीं करना चाहिए और इसके अलावा टमाटर के अधिक सेवन से शरीर पर चकत्ते होने लगते हैं.

ज्वॉइंट में दर्द – कहा जाता है जोड़ों में दर्द और सूजन से परेशान लोगों को भी टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए. जी दरअसल टमाटर में क्षारीय पदार्थों की अधिकता होती है, जो जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती है. इसी के साथ इसमें सोलनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर के ऊतकों में कैल्शियम का निर्माण करता है, इससे जोड़ों में दर्द और सूजन की परेशानी बढ़ जाती है.

पाचन और गैस की समस्या – कहा जाता है अधिक टमाटर खाने से गैस्ट्रिक एसिड बनता है, जिसकी वजह से एसिड रिफलक्स और सीने में जलन का एहसास होने लगता है. इसी के साथ अगर आप भी पाचन की समस्या से परेशान हैं, तो टमाटर का सेवन करना बंद कर दें. इसी के साथ ही जो व्यक्ति गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स से पीड़ित हैं, उन्हें भी टमाटर का सेवन कम करना चाहिए.