
हैदराबाद के गवर्मेंट जनरल और चेस्ट हॉस्पिटल में काम करने वाली हेड नर्स की शुक्रवार की कोरोना से मृत्यु हो गई है। एएनआइ से बात करते हुए गांधी हॉस्पिटल के आरएमओ, डॉ. प्रभाकर रेड्डी ने कहा, “गवर्मेंट जनरल और चेस्ट हॉस्पिटल में काम करने वाली हेड नर्स कोरोना संक्रमण के कारण गांधी अस्पताल में भर्ती थी।

इसके अलावा वो डायबिटिक भी थीं। दो दिन पहले उनको वंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया था, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार को सुबह उनकी मृत्यु हो गई।”
तेलंगाना के राज्यापल डॉ. तमिलिसाइ साउंदरराजन (Dr Tamilisai Soundararajan) ने उनके निधन पर शोक जताया है। बता दें कि राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 985 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 12,349 तक पहुंच गया है।