नॉर्थ ईस्ट राज्यों में कोरोना के मामले आये बहुत कम और साथ ही मौत की सख्या भी कम देखने को मिली

उत्तर पूर्वी राज्यों में कोरोना वायरसके कुल 3731 सक्रिय मामले हैं, जबकि अब तक 5,715 लोगों स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 6,321 मामले अकेले असम में है। मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम में कोरोना वायरस से एक भी मौत नहीं हुई है, जिस कारण वहां मृत्यु दर कम बनी हुई है।

राज्य – मामले

असम – 6321

त्रिपुरा – 1290

मणिपुर – 1056

नगालैंड- 355

अरुणाचल प्रदेश – 160

मिजोरम – 145

सिक्किम – 85

मेघालय – 46

बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 17,296 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 407 लोगों की मौत भी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4 लाख 90 हजार 401 हो गई है। इसमें से 2 लाख 85 हजार 637 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 89 हजार 463 एक्टिव केस हैं। वहीं, अब तक कुल 15,301 लोगों की जान जा चुकी है।