
जिले में बुधवार को कोरोना वायरस से जालंधर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा कुल 34 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 26 लोग जिले और आठ लोग बाहरी जिलों से हैं। आज जिस बुजुर्ग की मौत हुई उसे डीएमसीएच में 19 जून को भर्ती करवाया गया था।
सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि बुजुर्ग को सांस की बीमारी, हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि आज जीएमसी पटियाला की जांच में 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 16 जिले से संबंधित है, जबकि दो बाहरी राज्यों से हैं।
जिले में पॉजिटिव आए मरीजों में से एक खन्ना, दो जमालपुर, एक मालेरकोटला रोड, तीन प्रेम नगर, एक अमन विहार, दो मॉडल टाउन, एक जम्मू कालोनी, एक मोती नगर, एक बाड़ेवाल और तीन सलेम टाबरी से संबंधित हैं। इसके अलावा डीएमसी की जांच में भी 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से दस जिले से संबंधित हैं, जबकि छह दूसरे जिलों से हैं। वहीं, बुधवार को 997 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि 250 लोगों को क्वारंटाइन किया गया।
16 लोग स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए
सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि बुधवार को 16 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। इनमें से 14 मेरिटोरियस कोविड केयर सेंटर से थे, जबकि दो फोर्टिस अस्पताल से संबंधित थे। इस तरह जिले में स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 410 हो गई है।
23 पुलिस मुलाजिमों, 14 आशा वर्करों सहित 59 लोगों के सैंपल लिए
वर्धमान स्थित मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में बुधवार को 23 पुलिस कर्मियों, 14 आशाा वर्कर व पांच अन्य लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए गए। आशा वर्कर पॉजिटिव पेशेंट के संपर्क में आईं थी। यह जानकारी एसएमओ डॉ. अमिता जैन ने दी।
वर्धमान स्थित मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में बुधवार को 23 पुलिस कर्मियों, 14 आशाा वर्कर व पांच अन्य लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए गए। आशा वर्कर पॉजिटिव पेशेंट के संपर्क में आईं थी। यह जानकारी एसएमओ डॉ. अमिता जैन ने दी।