
लॉकडाउन में घर में किसी स्ट्रीट फूड को खाने की इच्छा हो रही होगी. मगर इसके लिए बाहर क्यों जाना. इस बार घर में बनाइए एग बोंडा (Egg Bond). मैदा, दही और देशी मसाले मिलाकर बना एग बोंडा भारत का मशहूर स्ट्रीट फूड है. इसे चाये के साथ हल्के नाश्ते के रूप में परोस सकते हैं. यह कुछ अलग ही स्वाद देगा और खासकर आपके छुट्टी के दिन को और खास बना देगा. इसे गर्मागर्म खाया जाए तो इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है. आप घर पर ही कुछ कुकिंग टिप्स (cooking tips) को अपनाकर जायकेदार एग बोंडा बना सकते हैं और अपने घरवालों के साथ इसका जायका ले सकते हैं…

एग बोंडा बनाने के लिए सामग्री:
उबले हुए अंडे: 3
वेजीटेबल ऑयल: 1 कप
हरी मिर्च: 2 बारीक कटी
बेसन: 1 कप
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च का पाउडर: आधा चम्मच
चावल का आटा: आधा कप
काली मिर्च: एक चौथाई चम्मच
एग बोंडा बनाने का तरीका:
-एग बोंडा बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी गर्म करके इसमें अंडे उबलने के लिए रख दें. इसके बाद अंडों को पैन से निकालकर पील कर लें और बीच से काट लें. इसके बाद इसपर काली किरच, लाल मिर्च और नमक डालकर फैला लें.
-एक बर्तन में चावल का आटा, कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक, अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छे से चलाएं ताकि एकदम स्मूथ बेटर तैयार हो जाए. ध्यान दें कि यह मिश्रण गाढ़ा ही रहेगा.
-अब कढ़ाई को धीमी आंच पर चढ़ा दें. इसके बाद कटे हुए अण्डों को इस घोल में डालकर इसे पकौड़ी की तरह घोल में लपेट कर गर्म हो चुके तेल में डीप फ्राई करें. जब ये एक तरफ से सुनहरा भूरा हो जाए तो दूसरी तरफ भी इसी तरह से तल लें. इसके बाद इसे एक साफ बर्तन में निकाल लें.
-लीजिए तैयार हो चुका है आपका एग बोंडा. इसे चिली सॉस. टोमेटो सॉस या फिर सरसों के सॉस के साथ मजे लेकर खाएं.