झारखंड में मंगलवार को 63 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, अब तक 672 एक्टिव केस

झारखंड में मंगलवार को अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित 63 लोगों की पहचान हुई है। 51 मरीज आज कोरोना को हराकर स्‍वस्‍थ भी हुए हैंं। आज कोरोना संक्रमण के ताजा मामलों में सिमडेगा में 24, कोडरमा में 7, जमशेदपुर में 13, गुमला में 4, रामगढ़ और पलामू में 3-3, गिरिडीह, खूंटी, धनबाद तथा लोहरदगा में 2-2 और सा‍हिबगंज में 01 कोरोना मरीज शामिल हैं। आज 51 स्‍वस्‍थ मरीजों को कोविड अस्‍पतालों से डिस्‍चार्ज कर दिया गया। आज के आंकड़ों के साथ राज्‍य में अब 672 एक्टिव केस बचे हैं। जबकि कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 2203 पर पहुंच गई है।

  • कुल सक्रिय केस : 672
  • अबतक स्वस्थ हुए : 1520
  • कुल मौत : 11
  • कुल मामले : 2203
  • अबतक हुई कुल जांच : 1,26,007

राज्य में कोरोना को मात देनेवालों की संख्या बढ़कर हुई 1520

इधर कोरोना वायरस महामारी से जारी वैश्विक जंग के बीच झारखंड में कोरोना को मात देने वालों की संख्‍या बढ़कर 1520 पर पहुंच गई है। झारखंड में मरीजों के स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय दर से अधिक है। राजधानी रांची में मंगलवार को कोई नया मरीज नहीं मिला। रांची के रिम्‍स में आज कुल 484 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच हुई। इनमें 472 निगेटिव मिले हैं। आज 12 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। आज के ताजा आंकड़ाें के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 2176 पर पहुंच गई है। रिम्‍स में आज 7 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं।

झारखंड में मंगलवार को मिले 63 पॉजिटिव केस

  1. सिमडेगा – 24
  2. कोडरमा – 07
  3. पूर्वी सिंहभूम – 13
  4. गुमला – 04
  5. रामगढ़ – 03
  6. पलामू – 03
  7. गिरिडीह – 02
  8. धनबाद – 02
  9. खूंटी -02
  10. लोहरदगा – 02
  11. साहिबगंज – 01

69 फीसद मरीज हुए स्वस्थ, 63 नए संक्रमित की भी पहचान

झारखंड में कुल कोरोना मरीजों में लगभग 69 फीसद स्वस्थ हो चुके हैं। यहां मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भी रांची सहित विभिन्न जिलों में 51 मरीज कोरोना के संक्रमण से मुक्त हुए। सबसे अधिक 21 मरीज सिमडेगा में स्वस्थ हुए जहां मंगलवार को ही सबसे अधिक 24 नए केस भी मिले थे। मरीजों के लगातार स्वस्थ होने से राज्य में स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय दर 56.38 से काफी अधिक हो गई है।

इधर, मंगलवार को राज्य में 63 नए संक्रमित की पहचान हुई। इनमें अधिसंख्य प्रवासी हैं जो क्वारंटाइन में रह रहे थे। इनमें सिमडेगा के सबसे अधिक 24, पूर्वी सिंहभूम में 13, कोडरमा के सात, पूर्वी सिंहभूम के पांच, गुमला के चार,  रामगढ़ तथा पलामू के तीन-तीन तथा खूंटी, धनबाद, लोहरदगा और गिरिडीह के दो-दो तथा साहिबगंज के एक संक्रमित शामिल हैं। रांची में मंगलवार को कोई नया कोरोना मरीज नहीं मिला।

खूंटी में चार दिनों पहले ही सभी मरीज स्वस्थ हो चुके थे। तीन दिनों तक कोई सक्रिय केस नहीं होने के बाद यहां मंगलवार को फिर दो नए सक्रिय केस मिल गए। दोनों संक्रमित युवक तोरपा के हैं, जो पिछले दिनों महाराष्ट्र से वापस लौटे थे। राज्य में 63 नए संक्रमित मिलने तथा 69 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कुल सक्रिय केस की संख्या 672 हो गई है। वहीं, यहां कोरोना के कुल मामले 2203 हो गए हैं। इनमें 1520 स्वस्थ हो चुके हैं। बता दें कि 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से एक को छोड़कर सभी अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।

मंगलवार को कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ

सिमडेगा : 21, पश्चिमी सिंहभूम : 11, पूर्वी सिंहभूम : 08, चतरा : 06, रांची : 03, गिरिडीह : 01,  सरायकेला-खरसावां : 01

जिला :  एक्टिव केस

  1. पूर्वी सिंहभूम : 176
  2. सिमडेगा : 119
  3. कोडरमा : 56
  4. रांची  : 52
  5. रामगढ़ : 32
  6. पश्चिमी सिंहभूम : 20
  7. हजारीबाग : 47
  8. धनबाद : 13
  9. गुमला : 37
  10. गिरिडीह : 20
  11. गढ़वा : 11
  12. चतरा : 07
  13. सरायकेला-खरसावां : 07
  14. जामताड़ा : 08
  15. लातेहार : 08
  16. लोहरदगा : 15
  17. पलामू : 04
  18. खूंटी : 02
  19. बोकारो  07
  20. देवघर : 22
  21. साहिबगंज : 02
  22. दुमका : 00
  23. गोड्डा : 07
  24. पाकुड़ : 00

23 जून तक स्वस्थ होने वाले मरीज

  1. रांची : 141
  2. सिमडेगा : 228
  3. हजारीबाग : 122
  4. धनबाद : 109
  5. रामगढ़ : 88
  6. गढ़वा : 86
  7. गुमला : 67
  8. पूर्वी सिंहभूम : 168
  9. गिरिडीह : 51
  10. पलामू : 45
  11. कोडरमा : 109
  12. लातेहार : 46
  13. लोहरदगा : 37
  14. बोकारो : 27
  15. चतरा : 36
  16. पाकुड़ : 30
  17. सरायकेला-खरसावां : 29
  18. देवघर : 10
  19. खूंटी : 22
  20. पश्चिमी सिंहभूम : 37
  21. दुमका : 04
  22. साहिबगंज : 03
  23. जामताड़ा : 20
  24. गोड्डा : 01

खूंटी में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव

तीन दिन तक कोरोना मुक्त रहे जिले में फिर दो पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। दोनों संक्रमित युवक तोरपा क्षेत्र के हैं और महाराष्ट्र से वापस आए थे। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच के बाद इन्हें तोरपा के सरकारी क्वारंटाइन में रखा गया था। रेड जोन से आने के कारण इनका स्वाब सैंपल की जांच की गयी थी। मंगलवार को दोनो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पूरी एहतियात बरतते हुए एरंडा स्थित डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अतिरिक्त दोनों के संपर्क में आए चार अन्य लोगों को भी आइसोलेट कर दिया गया है।

विदित हो कि इससे पूर्व जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 23 प्रवासी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। स्वस्थ हो जाने के बाद इन सभी को अस्पताल से मुक्त कर दिया गया था। सिविल सर्जन ने बताया कि पहले हमें जांच के लिए स्वाब सैंपल रिम्स भेजने होते थे लेकिन अब एरंडा स्थित कोविड अस्पताल में एक नई मशीन आ गयी है और उसी से जांच हो जा रही है। इसलिए अब जांच में समय नहीं लग रहा है।