
झारखंड में आज सोमवार को कोरोना वायरस के 12 नए मरीज मिले हैं। इसमें से पांच देवघर से, रांची से दो (रिम्स से एक और आइडीएसपी रांची से एक), हजारीबाग से 3 और चतरा से दो मरीज मिले हैं। देवघर में मिले 5 मरीजों को छोड़कर बाकी सारे सैंपल की जांच रिपोर्ट रिम्स से आई है। आज रिम्स में शाम चार बजे तक कुल 95 सैंपल की टेस्ट रिपोर्ट आई है। इसमें से 86 निगेटिव और सात पॉजिटिव मिले हैं। बता दें कि कल रविवार को भी झारखंड में कोरोना के 67 नए पॉजिटिव केस मिले थे।
देवघर में आज मिले पांच पॉजिटिव केस में से तीन सारठ से और दो सारवां से मिले हैं। इसकी पुष्टि जिला प्रशासन ने की है। जिला प्रशासन संक्रमित इलाके को सील करने की कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है।
रविवार को देवघर में 11, पूर्वी सिंहभूम में 10, गुमला, बोकारो तथा गोड्डा में सात-सात, गिरिडीह में छह, धनबाद में पांच, हजारीबाग में चार, रांची, कोडरमा, रामगढ़ तथा पश्चिमी सिंहभूम में दो-दो तथा लोहरदगा व खूंटी में एक-एक नए मरीज मिले।
21 जून तक स्वस्थ होने वाले मरीज
जिला : अबतक स्वस्थ
रांची : 136
सिमडेगा : 207
हजारीबाग : 122
धनबाद : 109
रामगढ़ : 88
गढ़वा : 86
गुमला : 53
पूर्वी सिंहभूम : 152
गिरिडीह : 50
पलामू : 44
कोडरमा : 77
लातेहार : 46
लोहरदगा : 37
बोकारो : 27
चतरा : 30
पाकुड़ : 30
सरायकेला-खरसावां : 23
देवघर : 10
खूंटी : 22
पश्चिमी सिंहभूम : 26
दुमका : 04
साहिबगंज : 03
जामताड़ा : 20
गोड्डा : 01