स्पाइसी मटर मसाला खिचडी

दिन भर व्यस्त होने के कारण कभी-कभी काफी थकान हो जाती है ऐसे में कुछ बनाने का मन नहीं करता है. तो आप मटर खिचडी बना सकते है यह कम टाइम में बन भी जाएगी और हेल्दी भी रहेगी. आइये जाने इसे बनाने की रेसिपी.

सामग्री – 

1 कप – चावल
1 कप – तुअर दाल
आधा चम्मच – हल्दी पाउडर
सवा दो कप – पानी
नमक – स्वादानुसार

इन सारी सामग्री को कुकर में डाल कर पका लें.

मसाले के लिए

1 – टमाटर
1 – प्याज कटे हुए
1 चम्मच – अचार का मसाला
1/4 कप – दही
6 कलियां – लहसुन की
1-1 चम्मच – लाल मिर्च पाउडर और तंदुरी मसाला
1 चम्मच – धनिया और जीरा पाउडर
1 टुकडा – अदरक का

इन सारी सामग्री को अलग से मिक्सी में पीस लें

छौंक के लिए 

3 चम्मच – तेल
1/4 चम्मच – हींग
1-1 चम्मच – राई और जीरा
2 – हरी मिर्च ( लम्बाई में कटी हुई )
थोडे से – करीपत्ते
1 – तेजपत्ता

अन्य सामग्री 

आधी कप – हरी मटर ( उबली हुई )
1/4 कप – हरी धनिया।

विधि –

1. सबसे पहले एक पैन में घी गरम करे और छौंकने की सभी साम्रगी को डालें और भुने.
2. अब भुने के बाद पिसा हुआ मसाला डालकर 4 मिनट तक और भूनें.
3. फिर इसमें पकी हुई दाल-चावल खिचडी और उबली हरी मटर डालें और अच्छे से मिला लें.
4. फिर आखरी में हरी धनिया डालकर गरमागरम सर्व करें.