रांची के डीसी राय महिमापत रे ने सरला बिरला स्कूल को खाली कराने का दिया आदेश…

रांची के सरला बिरला स्कूल को खाली कराने का आदेश दिया गया है। रांची के उपायुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। स्कूल परिसर में भाजपा के विधायक कैंप कर रहे हैं। रांची डीसी राय महिमापत रे ने सरला बिरला स्कूल को खाली करने का आदेश दिया है। इसे लेकर एसडीओ लोकेश मिश्रा ने सरला बिरला के प्राचार्य को शो कॉज भी किया है।

बता दें कि राज्‍यसभा चुनाव के लिए भाजपा विधायक रांची के सरला बिरला स्‍कूल में कैंप किए हुए हैं। राज्‍यसभा चुनाव कल 19 जून को है। यहीं से सभी विधायकों को बस से एक साथ वोट देने के लिए रवाना होने जाना था। बाहर से आए विधायकों में कईयों ने यहीं अपना पड़ाव भी डाला है। भाजपा के सभी विधायक सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर से एक साथ वोट देने के लिए विधानसभा रवाना होंगे। इस पर झामुमो ने आपत्ति जताई थी और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल कहा था कि बीजेपी पिच पर उतरी है लेकिन क्लीन बोल्ड हो जाएगी। सरला-बिरला स्कूल में जो क्रिकेट मैच चल रहा है, वह गलत है। कानून का उल्लंघन नहीं हो, इसपर भी सरकार की नजर है।

सरला बिरला स्‍कूल में भाजपा विधायकों के रखे जाने पर कांग्रेस विधायक दल के नेता और राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने आरोप लगाया था कि भाजपा को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। भाजपा को क्रास वोटिंग का डर सता रहा है। यही वजह है कि विधायकों को स्कूल में रखा गया है।