सिमडेगा में अब कोरोना वायरस के कुल 258 केस, आज मिले 8 नए पॉजिटिव केस

सिमडेगा में मंगलवार को कोराेना वायरस के 8 नए मामले सामने आए हैं। सभी कोरोना पॉजिटिव प्रवासी हैं। सिमडेगा में अब कोरोना वायरस के कुल 258 केस हो गए हैं। इसमें 125 सक्रिय केस हैं।

यानि इनका इलाज चल रहा है। हालांकि सोमवार को सिमडेगा में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला था। सिमडेगा में सोमवार को 32 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए थे। अब तक सिमडेगा में कोरोना से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है।