झारखंड में 66 कोरोना संक्रमितों की हुई पुष्टि, 5 कोरोना पॉजिटिव कोडरमा, जमशेदपुर 10 नए कोरोना मरीज

झारखंड में शनिवार को 66 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें से 35 कोरोना पॉजिटिव कोडरमा में और 10 नए कोरोना मरीजों की पहचान जमशेदपुर में की गई है। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1723 पर पहुंच गया है। आज  सरायकेला खरसावां में 3, रामगढ़ में 6, सिमडेगा में 3, चतरा में 3 और पश्चिम सिंहभूम में 3 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज गढ़वा में 2 और राजधानी रांची में भी एक नया मामला सामने आया है।

जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्‍ला ने शनिवार को मिले 10 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की है। बताया कि सभी कोरोना संक्रमित को कोविड अस्‍पताल में दाखिल करा दिया गया है। संबंधित इलाके में संक्रमण रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित कर लोगों को घरों से निकलने की सख्‍त मनाही कर दी गई है। कुछ इलाकों में बैरिकेडिंग भी की गई है। तमाम सुरक्षा एहतियात बरते जा रहे हैं।

शनिवार को झारखंड में मिले 66 कोरोना पॉजिटिव

  1. कोडरमा : 35
  2. जमशेदपुर : 10
  3. रामगढ़ : 06
  4. पश्चिम सिंहभूम : 03
  5. सिमडेगा : 03
  6. सरायकेला खरसावां : 03
  7. चतरा : 03
  8. गढ़वा : 02
  9. रांची : 01