दिल्‍ली HC ने केंद्र सरकार और दिल्‍ली सरकार को जल्‍द-से-जल्‍द बेडों की संख्‍या में बढ़ोतरी के दिए निर्देश

दिल्‍ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्‍ली सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना के मरीजों की परेशानी को देखते हुए जल्‍द-से-जल्‍द बेडों की संख्‍या में बढ़ोतरी की जाए। इसके अलावा वेटिलेटर की संख्‍या भी बढ़ाने का आदेश दिया गया है ताकि कोविड-19 के लक्षण से जूझ रहे मरीजों को इलाज मिलने में सहूलियत हो।