
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैँ। अफरीदी ने कोविड 19 पॉजिटिव होने की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।
उन्होंने ट्वीट पर अपने तबीयत की जानकारी देते हुए लिखा, “मेरी तबीयत गुरुवार से ही खराब लग रही थी, मेरा शरीर बहुत बुरी तरह से दर्द कर रहा था। मैंने अपना टेस्ट करवाया और दुर्भाग्य से मेरा रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मुझे आप सबके दुआ की जरुरत है।”
अफरीदी पिछले काफी महीनों से अपने फाउंडेशन के जरिए पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित और इसकी वजह से प्रभावित लोगों की मदद का काम कर रहे हैं। वह लोगों तक खाना और जरूरत के सामान को पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कोरोना संक्रमित लोगों के साथ ज्यादा वक्त बिताने की वजह से उनके इस वायरस से संक्रमित होने की उम्मीद है।
I’ve been feeling unwell since Thursday; my body had been aching badly. I’ve been tested and unfortunately I’m covid positive. Need prayers for a speedy recovery, InshaAllah #COVID19 #pandemic #hopenotout #staysafe #stayhome
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) June 13, 2020