
राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को प्री मानसून की बरसात शुरू हो गई। अगले 48 घंटे में मानसून का प्रवेश झारखंड में हो जाएगा। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि दक्षिणी ओडिशा व दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मानसून ऑनसेट हो चुका है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी राज्यों, जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है।
झारखंड के उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी जिलों 48 घंटे में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।उन्होंने बताया कि पश्चिमी मध्य व उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के सीमावर्ती क्षेत्रों में बना निम्न दाब क्षेत्र प्रबावी हो चुका है। इस सिस्टम के कारण उत्तरी आंध्र प्रदेश व दक्षिमी ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में मानसून ऑनसेट हो चुका है। इस सिस्टम के साथ जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्रतल से ऊपर 7.6 किमी. क्षेत्र में स्थित है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
.jpg)
मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि अगले 16 जून तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। शुक्रवार को राज्य. के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने वाली है। यह शुरू भी हो गया है। 13 से 17 जून तक राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 13 से 15 व 16-17 जून को राज्य के कुछ जिलों में गरज के साथ वज्रपात व 15 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी व दक्षिणी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
.jpg)