
सामग्री :
4 मध्यम आकार के सेब (हरा या लाल किसी भी तरह का सेब का करें इस्तेमाल), 1/4 कप किशमिश, 2 टेबलस्पून ब्राउन शुगर, 1/4 टीस्पून दालचीनी पाउडर
विधि :
सेब को अच्छी तरह धोकर काटें। चाकू की मदद से बीज निकालें। स्टफिंग के लिए बोल में किशमिश, ब्राउन शुगर और दालचीनी मिलाएं। बीज के खाली हिस्से में स्टफिंग भरें। सेब के दोनों हिस्सों को जोड़ दें। अवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। बेकिंग ट्रे पर सभी सेब रखें। ऑयल का स्प्रे करें। करीब 25 मिनट तक बेक कर सर्व करें।
शेफ टिप्स
बेक्ड एपल के साथ मेपल सीरप, आइसक्रीम, फ्रोजन योगर्ट या व्हिप्ड क्रीम के साथ भी परोस सकते हैं। इससे इस डिश में एक यूनीक टेस्ट जुड़ जाएगा और साथ ही थोड़ी कैलोरीज भी बढ़ जाएगी।
शेफ पंकज झा (रैडिसन, कनॉट प्लेस)