
झारखंड में सोमवार को कुल 187 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक 59 कोरोना मरीजों की पहचान सिमडेगा में की गई है। धनबाद में आज 19 नए मामले सामने आए हैं। आज के ताजा मामलों के साथ झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1374 पर पहुंच गई है। आज चतरा में 17 नए कोरोना मरीज मिले। दैनिक जागरण के संवाददाता नीरज अंबष्ठ ने बताया कि देवघर में 5, जमशेदपुर में 1, गुमला में 15, गिरिडीह में 1, हजारीबाग में 3, गढ़वा में 5, जामताड़ा में 9, खूंटी में 3, लातेहार में 6, पाकुड़ में 12, लोहरदगा में 3 और रामगढ़ में 2 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।
झारखंड में सोमवार को मिले 187 कोरोना संक्रमित
- चतरा 17
- देवघर 5
- धनबाद 19
- जमशेदपुर 1
- गिरिडीह 1
- गुमला 15
- हजारीबाग 3
- गढ़वा 5
- जामताड़ा 9
- खूंटी 3
- लातेहार 6
- लोहरदगा 3
- पाकुड़ 12
- रामगढ़ 2
- सिमडेगा 46
.jpg)