कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण पश्चिम बंगाल और मिजोरम ने लॉकडाउन बढ़ाने का किया फैसला

जहां कई राज्‍य लॉकडाउन को धीरे- धीरे लॉकडाउन को खत्‍म कर रहे हैं, वहीं पश्चिम बंगाल और मिजोरम ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण जहां पश्चिम बंगाल ने लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाया है तो मिजोरम ने दो सप्‍ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमने पश्चिम बंगाल में 30 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा की अध्यक्षता में एक बैठक में राज्य में मौजूदा स्थिति को देखते हुए 9 जून 2020 से 2 सप्ताह के लॉकडाउन को लागू करने का फैसला लिया है। मिजोरम सरकार ने कहा है कि शीघ्र ही लॉकडाउन संबंधी दिशा- निर्देशों को अधिसूचित किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल में जहां कोरोना वायरस के 8 हजार से अधिक मामले हैं, वहीं मिजोरम में 34 मामले हैं। अभी तक उत्‍तर पूर्वी राज्‍यों में कोरेाना का प्रभाव मामूली रहा था लेकिन प्रवासी मजदूरों के आने और आवागमन शुरू होने के बाद वहां भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। पश्चिम बंगाल में भी प्रवासी मजदूरों के आने के बाद कोरेाना के मामले तेजी से बढ़े हैं।