
झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 900 के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को राज्य में कुल 94 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे अधिक सिमडेगा से 30 नए मामले सामने आए हैं। जमशेदपुर में आज फिर से 15 कोरोना मरीज मिले हैं। हजारीबाग में आज 24 नए मामले सामने आए हैं। रामगढ़ मे 6, पलामू में 1, रिम्स में 1, गढ़वा में 6 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आज के ताजा मामलों को जोड़कर कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 937 पर पहुं गई है। आधिकारिक आंकड़ाें के मुताबिक आज सिमडेगा में सबसे अधिक 30 नए मामले सामने आए हैं। हजारीबाग में 24, रामगढ़ में 7 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। गढ़वा और लातेहार में छह-छह कोरोना मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में आज कुल 15 कोरोना वायरस पाज़िटिव पाए गए हैं।
झारखंड में आज मिले 94 कोरोना संक्रमित
- रांची – 1
- रामगढ़ – 6
- हजारीबाग – 24
- पलामू – 1
- गढ़वा – 6
- लातेहार-6
- सिमडेगा – 30
- जमशेदपुर -15
- गुमला-1
- धनबाद-1
- कोडरमा-1