
बस्ती अड्डा चौक पर एक्टिवा सवार युवक ने बाइक पर पति संग जा रही महिला की चेन खींचने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना-2 की पुलिस को दी शिकायत में अली मोहल्ला निवासी प्रवीण कुमारी ने बताया कि वब अपने पति बलविंदर के साथ किसी काम से जा रही थी। बस्ती अड्डा चौक पर एक युवक ने उसकी चेन खींचने का प्रयास किया। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और उसे पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
———————————————————–
शिवसेना नेता को मिली जान से मारने की धमकी
शिव सेना बाल ठाकरे के जिला प्रभारी जतिंदर सहदेव को जान से मारने की धमकी मिली। थाना चार की पुलिस को जतिंदर ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह सुबह घर से बाहर निकले तो देखा कि उनकी कार पर पोस्टर लगा था जिस पर लिखा था कि वह शिव सेना को छोड़ दे नहीं तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। उनकी कार के शीशे भी कोई शरारती तोड़ गया था जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी रछपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।