झारखंड में फिर से कोरोना संक्रमण के 50 नए मामले आए सामने, अब तक आंकड़ा 726

 झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की दो डॉक्टर तथा दो मरीज सहित 50 लोग संक्रमित पाए गए। इसी के साथ राज्य में वर्तमान में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 400 हो गई है। हालांकि, मंगलवार को कोविड-19 के 24 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। स्वस्थ हुए मरीजों में हजारीबाग व पूर्वी सिंहभूम के सात-सात, रामगढ़ के पांच, कोडरमा के चार तथा पश्चिमी सिंहभूम का एक मरीज शामिल है। अब तक राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 321 लोग मुक्त हो चुके हैं।

मंगलवार को झारखंड में मिले 50 संक्रमितों में रामगढ़ के 19, धनबाद के नौ, रांची के छह, हजारीबाग व पूर्वी सिंहभूम के पांच-पांच, दुमका के दो तथा गढ़वा, पलामू, सरायकेला-खरसावां तथा बोकारो के एक-एक मरीज शामिल हैं। रांची के छह मरीजों में रिम्स की दो जूनियर डॉक्टर संक्रमित मिली है। उनमें एक गोरखपुर तथा एक बनारस से दो दिन पूर्व ही लौटी थी।

वहीं, रिम्स के ही पुराने ट्रॉमा सेंटर तथा आर्थो विभाग में भर्ती दो मरीज भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही मेडिका में इलाज कराने पहुंचे दो मरीज भी संक्रमित पाए गए हैं। हजारीबाग के पांच मरीजों में एक सदर प्रखंड तथा चार बड़कागांव के हैं, जो प्रवासी मजदूर हैं। वहीं, पलामू में मिला संक्रमित पिछले दिनों सूरत से लौटा था। गढ़वा में मिला एक मरीज चेन्नई से लौटा था।

रामगढ़ में मिले मरीजों में एक रामगढ़ छावनी, तीन मांडू, एक गोला तथा एक रामगढ़ सदर का है। वहीं, दुमका में सभी मरीजों के ठीक होने के बाद दो नए संक्रमित मिले। बता दें कि झारखंड में अबतक 726 पॉजीटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें 321 स्वस्थ भी हुए हैं। बता दें कि झारखंड में एक दिन पूर्व सोमवार को भी कोविड-19 के 40 नए मरीज मिले थे।

आज यहां इतने मरीज हुए स्वस्थ

  • हजारीबाग : 07
  • पूर्वी सिंहभूम : 07
  • रामगढ़ : 05
  • कोडरमा : 04
  • पश्चिमी सिंहभूम : 01

मंगलवार को यहां मिले 50 संक्रमित मरीज

  1. रामगढ़ : 19
  2. धनबाद : 09
  3. रांची : 06
  4. हजारीबाग : 05
  5. पूर्वी सिंहभूम : 05
  6. दुमका : 02
  7. गढ़वा : 01
  8. पलामू : 01
  9. बोकारो : 01
  10. सरायकेला-खरसावां : 01

इस जिले में इतने एक्टिव केस

  1. पूर्वी सिंहभूम : 111
  2. धनबाद : 58
  3. हजारीबाग : 40
  4. रामगढ़ : 39
  5. गुमला : 22
  6. कोडरमा :  15
  7. रांची   23
  8. सिमडेगा : 14
  9. पश्चिमी सिंहभूम : 13
  10. गढ़वा : 14
  11. गिरिडीह : 09
  12. बोकारो  08
  13. पाकुड़ : 05
  14. खूंटी : 05
  15. लोहरदगा : 04
  16. सरायकेला-खरसावां : 05
  17. लातेहार : 03
  18. साहिबगंज : 03
  19. पलामू : 03
  20. दुमका : 02
  21. देवघर : 00
  22. जामताड़ा : 00
  23. गोड्डा : 00
  24. चतरा : 00

झारखंड में मंगलवार को फिर से कोरोना संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 718 पर पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक राजधानी रांची के समीपवर्ती रामगढ़ जिले में आज 19 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें से अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं। रामगढ़ में अब कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़कर 44 हो गई है। सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्‍पताल में दाखिल कराया जा रहा है। सुरक्षा संबंधी तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं। जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम जिले में 05 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। ये सभी संक्रमित संस्थागत क्वारन्टाइन में रह रहे हैं। आज के ताजा मामलों में 2 बहरागोड़ा, 1 गुडाबांदा, 1 बिष्टुपुर तथा 1 सिवान का रहने वाला है।

दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रांची के रिम्‍स में मंगलवार को कुल 607 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें से 592 निगेटिव और 15 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज के ताजा मामलों में रामगढ़ के 5, हजारीबाग के 4, रिम्‍स के 4, गढ़वा के एक और पलामू के एक कोरोना संक्रमित शामिल हैं।

झारखंड में मंगलवार को मिले 42 कोरोना पॉजिटिव

  1. रामगढ़ : 19
  2. धनबाद : 08
  3. जमशेदपुर : 05
  4. रांची : 4
  5. हजारीबाग : 4
  6. गढ़वा : 1
  7. पलामू : 1

रिम्‍स रांची की आज की रिपोर्ट

  • कुल टेस्ट – 607
  • नेगेटिव – 592
  • पॉजिटिव – 15
  • रामगढ़-5
  • रिम्‍स, रांची -4
  • हजारीबाग-4
  • गढ़वा-1
  • पलामू-1