डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉक्टर ने कहा-हालात सामान्‍य होने पर सभी खिलाड़‍ियों को मिलेगी इनामी राशि

पंजाब यूनिवर्सिटी हमेशा से ही अपने खिलाड़ियों का पूरा ध्यान रखती आई है। खिलाड़ियों की हर जरूरत और सुविधा को मुहैया करवाना हमारी प्राथमिकता है। हम खिलाड़ियों को उनके सम्मान से वंचित नहीं रख सकते। समय आने पर खिलाड़ियों को पूरे सम्मान के साथ उनकी ट्रॉफी और इनामी राशि दोनों दी जाएगी। कोरोना वायरस के बाद लाॅकडाउन होने से वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था।

अमूमन यह कार्यक्रम मार्च के अंतिम दिनों में हो जाता है, लेकिन इस बार फिजिकल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ। इसका यह मतलब नहीं है कि हमने खिलाड़ियों के पैसे या उनकी नाम की राशि रोक ली है। यह बात पंजाब यूनिवर्सिटी स्‍पोट्र्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉक्टर परमिंदर सिंह आहलूवालिया ने कही। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स और पहली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की इनामी राशि नहीं मिली है।

खिलाड़ियों के मन में डर नहीं मिलेगी इनामी राशि

पंजाब यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों के मन में इस समय यह बात घर कर गई है कि अब उन्हें इनामी राशि नहीं मिलेगी। लेकिन डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉक्टर आहलूवालिया ने कहा कि स्थिति सामान्य जैसे ही होती हैं खिलाड़ियों को उनका पूरा पैसा दिया जाएगा।

स्टेज पर सम्मान पाना गर्व की बात होती है

स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉक्टर आहलूवालिया ने कहा कि इनामी राशि को हम खिलाड़ियों के अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन ऐसा करने से खिलाड़ी जिस सम्मान के हकदार हैं वह उनसे छिन जाएगा। मेडल और ट्रॉफी जीतने में खिलाड़ियों ने दिन-रात एक किया है और हम उनकी मेहनत को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

50 से ज्यादा खिलाड़ी जिनको नहीं मिली इनामी राशि

करीब डेढ़ वर्ष पहले वाली यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन हुआ था और इसी वर्ष पहली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स आयोजित हुई थी। दोनों जेम्स को मिलाकर करीब 50 से ज्यादा खिलाड़ी हैं जो अभी इनामी राशि से वंचित हैं।