शाम 5 बजे CM योगी करने वाले हैं अहम बैठक, जाने कौन-कौन होगा शामिल….

 लॉकडाउन 4 के खत्म होने के बाद की परिस्थितियों पर सभी राज्यों के सीएम अपनी टीम के साथ विमर्श कर रहे हैं. कोरोना काल में बदली हुई परिस्थितियों के दौरान किस तरह समन्वय करना है, इसे लेकर शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी अहम बैठक करने वाले हैं. मानव संसाधनों को युक्तिसंगत बनाने के लिए गठित समिति के साथ सीएम ये बैठक करेंगे.

बैठक में कौन-कौन होगा शामिल ?
बैठक में सीएम के साथ यूपी रेरा अध्यक्ष राजीव कुमार, मुख्य सूचना आयुक्त राजीव कपूर, मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार केवी राजू, अपर मुख्य सचिव नियोजन कुमार कमलेश, प्रमुख सचिव गन्ना विकास संजय आर. भूसरेड्डी और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल शामिल होंगे. सभी प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार की संभावनाओं और प्रदेश के मानव संसाधनों की उपयोगिता को लेकर बैठक में चर्चा होगी.

सरकार नहीं लगाएगी जनता पर नया टैक्स 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ही ये बात कह दी है कि कोरोना संकट के दौरान केंद्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज का सबसे ज्यादा लाभ उनके राज्य को मिला है और राज्य सरकार लॉकडाउन के कारण हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई के लिये जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी. सीएम योगी ने जानकारी दी है कि केन्द्र सरकार के गरीब कल्याण पैकेज तथा अन्य राहत का सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश को मिला है. अब यूपी सरकार मजदूरों और अन्य मानव संसाधनों के लिए रोजगार की संभावनाओं को तलाशने में जुटी है.