भिलाई के औद्याेगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में केमिकल टैंकों में लगी भीषण आग….

 Bhilai Fire Accident : भिलाई के औद्याेगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में केमिकल टैंकों में भीषण आग लग गई है। इस आग से उठता काला धुंआ पूरे क्षेत्र में आसामान पर नजर आ रहा है। दूर से भी काले धुंए का गुबार उठता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह आग करीब आधे घंटे पहले लगी है और दमकल के कई वाहन वहां पहुंच कर आग बुझाने के काम में जुटे हैं। आग लगने की इस घटना में अभी तक किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। दमकल विभाग का अमला आग पर काबू पाने के प्रयास में जुआ हुआ है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हथखोज के इंडस्ट्रियल एरिया में खालसा नामकी फैक्ट्री में रखे केमिकल टैंकों में यह अग लगी भीषण है। आग की सूचना मिलते ही सेक्टर 6 पुलिस कंट्रोल रूम से अग्निशमन वाहन को घटना स्थल के लिए रवाना किया किया। मौके पर पहुंचकर तीन दमकल वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। अभी आग लगने के कारण की जानकारी नहीं मिली है।