कोविड-19 से लड़ाई में दूसरे देशों के मुकाबले में भारत के प्रयास बेहतर ढंग से आ रहे सामने, पढ़े पूरी खबर

WHO Coronavirus Report: भारत ने कोविड-19 से जंग में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले में भारत के प्रयास बेहतर ढंग से सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दुनिया की कुल जनसंख्या को ध्यान में रखा जाए तो भारत की प्रति एक लाख जनसंख्या पर 7.9 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि विश्व में प्रति एक लाख लोगों पर प्रभावितों की संख्या 62 है। वहीं कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना से अब तक 42 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 61 से अधिक है।

पहले लॉकडाउन के दौरान मरीजों के ठीक होने की दर 7.1 फीसद थी जो कि दूसरे लॉकडाउन में बढ़कर 11.42 फीसद हो गई। इसके बाद यह 26.5 फीसद हुईऔर अब यह 39.62 फीसद हो चुकी है। यह आंकड़े बताते हैं कि जब दुनिया के दूसरे देश कोरोना से जंग में हथियार डाल चुके हैं, भारत इस महामारी से कारगर ढंग से निपट रहा है। आंकड़ों के जरिए जानते हैं कि कैसे दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले में भारत बेहतर स्थिति में है।

कोविड-19 से दुनिया के सर्वाधिक प्रभावित 15 देश: महाशक्तिशाली देश अमेरिका में 29 फरवरी के बाद से कोरोना का प्रकोप देखने को मिला। यहां अब तक 93 हजार 439 लोग मर चुके हैं। 15 लाख 51 हजार 853 लोग इससे संक्रमित हुए।

रूस में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 3 लाख 17 हजार 554 लोग हो गई है, वहीं, देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक 3,099 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, स्पेन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दो लाख 32 हजार 555 लोग हो गई है। वहीं, देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक 27,888 लोगों की जान जा चुकी है।

ब्राज़ील में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दो लाख 91 हजार 579 लोग हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 18,859 लोगों की जान जा चुकी है।

ब्रिटेन में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दो लाख 46 हजार 410 लोग हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 34,796 लोगों की जान जा चुकी है।

इटली में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दो लाख 27 हजार, 364 लोग हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 32,330 लोगों की जान जा चुकी है।

फ्रांस में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 81 हजार 700 लोग हो गई है।

जर्मनी में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 40 हजार 497 लोग हो गई है।178,545

तुर्की में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 50 हजार 593 लोग हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 4,171 लोगों की जान जा चुकी है।

ईरान में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 22 हजार 492 लोग हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 7,057 लोगों की जान जा चुकी है।

पेरु में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 92 हजार 273 लोग हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 2,648 लोगों की जान जा चुकी है।

कनाडा में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 77 हजार 306 लोग हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 5,805 लोगों की जान जा चुकी है।

सऊदी अरब में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 59 हजार 854 लोग हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 329 लोगों की जान जा चुकी है।

बेल्जियम में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 55 हजार 559 लोग हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 9,080 लोगों की जान जा चुकी है।

मेक्सिको में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 49 हजार 219 लोग हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 5,177 लोगों की जान जा चुकी है।

भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 12 हजार 359 लोग हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 3,435 लोगों की जान जा चुकी है। (20 मई 2020 तक के आंकड़ें)