सीतापुर में बारह वर्षीय बालिका ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

सीतापुर। थाना लहरपुर क्षेत्र की भदफ़र निवासी गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक बारह वर्षीय बालिका ने उस समय ईमानदारी की मिसाल पेश की जब बीते सोमवार को चौकी खमरिया क्षेत्र के बसढ़िया निवासी एक व्यक्ति किसी काम से लहरपुर गये हुए थे, जिनका लगभग 13000 रुपये का मोबाइल रास्ते मे गिर गया था। जिसको पाकर दूसरे दिन उक्त बालिका ने फ़ोन करके वापस कर दिया।

जिससे मोबाइल के मालिक समेत क्षेत्र के लोगों ने ईमानदार युवती की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाये दी। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र के बसढिया निवासी अभिषेक शुक्ला बीते सोमवार को अपने निजी कार्य से लहरपुर बाइक से जा रहे थे कि भदफ़र के पास रास्ते में उनका रेडमी नोट 4 कीमत लगभग 13000 रुपये का मोबाइल गिर गया काफी खोज बीन के बाद भी नहीं मिला जिससे मायूस होकर अभिषेक घर वापस आ गये।

पर मंगलवार की सुबह इनके पास एक लड़की का फोन आया और उसने बताया कि अंकल आप का फ़ोन हमे मिला है, बच्ची की बात सुनकर पहले तो इनको विस्वास नहीं हुआ फिर सोचा कि 15 किलोमीटर जाकर देख लेते है, लड़की द्वारा बताये गए पते भदफ़र थाना लहरपुर जनपद सीतापुर जब अभिषेक पहुचे तो एक झोपड़ी में 12 साल की शुशीला कश्यप पुत्री मोहन कश्यप मिली पूछने पर बताया हमी ने फ़ोन किया था अंकल कृपया अपना फ़ोन ले लीजिए जो कल खेत जाते समय हमें सड़क पर मिला था।  शुशीला की ईमानदारी देखकर अभिषेक ने उसकी प्रशंसा करते हुए बताया कि ईश्वर तुम्हारे जैसी पुत्री सबको दें।धीरे धीरे जब इसकी जानकारी दोनों जिलों के क्षेत्रीय लोगों को हुई तो शुसीला की ईमानदारी की प्रशंसा करने वालों का तांता लग गया.