
सीतापुर। डाक अधीक्षक आनन्द किशोर अवस्थी की मेहनत एक बार फिर रंग लाई और युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियों के बाद सीतापुर जनपद में एक कदम डिजिटल इंडिया की ओर आगे बढाते हुए डाक विभाग में कोर सिस्टम इन्तेग्रेटर प्रणाली का भव्य शुभारम्भ चीफ पोस्टमास्टर जनरल उ0 प्र0 विनय प्रकाश सिंह के द्वारा प्रधान डाकघर में डाक अधीक्षक ए0 के0 अवस्थी की मौजूदगी में किया गया।

कोर सिस्टम इन्तेग्रेटर CSI के तहत अब जनपद के सभी डाकघर पेपरलेस होजाएंगे। विभाग का सारा डेटा ऑनलाइन होगा जिससे पैसा जमा और निकासी करने जैसे कामो आदि में अहम सहायता मिलेगी। इस सिस्टम का सीधा फायदा उपभोगताओं और कर्मचारियों को मिलेगा।