दुनिया के सबसे बड़े स्‍टेडियम में PM मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप ने दिया संबोधन, जानें खास बिंदु

पहली बार भारत के दौरे पर आए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप मोटेरा में बने दुनिया के सबसे बड़े स्‍टेडियम में भारतीयों को संबोधित कर रहे हैं। उनसे पहले पीएम मोदी ने भी उनके स्‍वागत में कुछ बातें कही थीं। जानें इन दोनों नेताओं के संबोधन से जुड़ी कुछ खास बातें:- 

ट्रंप ने कहा

  • ट्रंप ने नमस्‍ते कहकर की अपने संबोधन शुरुआत की और पीएम मोदी सबसे करीबी दोस्‍त बताया।
  • उन्‍होंने कहा कि अमेरिका हमेशा से ही भारत और भारतीयों को प्‍यार करता आया है। उन्‍होंने कहा कि भारत आना एक गर्व की बात है।
  • नरेंद्र मोदी एक चैंपियन हैं जो भारत को विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
  • पीएम मोदी ने अपने जिंदगी में काफी मेहनत की और चायवाले की तरह शुरुआत की।
  • पीएम मोदी केवल गुजरात के ही गौरव नहीं हैं बल्कि पूरे भारत और पूरी दुनिया के गौरव हैं। उन्‍हें आज हर कोई प्यार करता है। पीएम मोदी असंभव को संभव बनाने की काबलियत रखते हैं।
  • पीएम मोदी आज भारत के सबसे प्रमुख नेता है। उन्‍हें 60 करोड़ से अधिक लोगों ने वोट दिया है। इसकी बदौलत ही उन्‍होंने लगातार दूसरी बार बड़ी जीत हासिल की है। आज भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में बड़ी शक्ति बन गया है। भारत ने एक दशक के भीतर ही कई करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकाला।
  • राष्‍ट्रपति ट्रंप ने अपने संबोधन में भारतीय त्योहारों के तौर पर दीवाली और होली का भी जिक्र किया। इसके अलावा उन्‍होंने क्रिकेट की भी बात की और सचिन तेंदुलेकर और विराट कोहली का जिक्र किया। इसके अलावा बॉलीवुड का जिक्र करते समय उन्‍होंने शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुलहनियां ले जाएंगे का भी जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि यहां की फिल्‍मों को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है।
  • उन्‍होंने कहा कि अमेरिका में रहने वाले करीब 40 लाख लोग वहां की तरक्‍की और खुशहाली में बराबर की भूमिका निभाते हैं। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका के विकास में गुजरातियों का योगदान उल्‍लेखनीय है।
  • अमेरिका और भारत में कई समानता हैं, जिसमें हर व्यक्ति को एक समान माना गया है। उन्‍होंने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी का भी जिक्र किया।
  • भारत में हिंदु, जैन, मुस्लिम, सिख समेत कई धर्मों के लोग रहते हैं। यहां दर्जनों भाषाएं बोली जाती हैं, फिर भी यहां देश में एक शक्ति की तरह लोग रहते हैं।
  • उन्‍होंने कहा कि दुनिया में फैले इस्‍लामिक आतंकवाद को खत्‍म करने के लिए पाकिस्‍तान पर लगाम लगानी होगी।
  • डोनाल्ड ट्रंप ने उज्जवला योजना, इंटरनेट सुविधा, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी मोदी सरकार की कई योजनाओं का भी जिक्र किया।

मोदी ने कहा 

  • पीएम मोदी ने India USA Friendship Long Live के नारे से की अपने संबोधन की शुरुआत।
  • एक नया इतिहास बन रहा है। इतिहास को दोहराते हुए आज देख रहे हैं। पांच माह पहले ह्यूस्‍टन में हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम से की थी और आज राष्‍ट्रपति ट्रंप अपनी यात्रा का आरंभ नमस्‍ते ट्रंप से कर रहे हैं।
  • दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र राष्‍ट्रपति ट्रंप का स्‍वागत करता है। ये धरती अहमदाबाद की है लेकिन उनके स्‍वागत में जोश पूरे भारत का है।
  • अपने परिवार के साथ ट्रंप का यहां आना दोनों देशों के बीच एक परिवार को ही आगे बढ़ा रहा है।
  • इस कार्यक्रम का नाम नमस्‍ते ट्रंप का अर्थ काफी गहरा है जो संसार की प्राचीनतम भाषा संस्‍कृत से लिया गया है
  • पांच हजार वर्ष पुरानी प्‍लांड सिटी धौलागिरी है। भारत की आजादी में अहम जगह रखने वाले अहमदाबाद में हैं। यह अनेकता में एकता की पहचान है।
  • अमेरिका को स्‍टेचू ऑफ लिबर्टी और भारत को स्‍टेचू ऑफ यूनिटी ‘सरदार पटेल’ की मूर्ति पर गर्व है।
  • राष्‍ट्रपति ट्रंप की मौजदगी में दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। अमेरिकी ड्रीम को साकार करने के लिए उन्‍होंने जो कुछ किया है उसको पूरी दुनिया जानती है।
  • मेलानिया का यहां होना भारत के लिए गर्व का विषय। समाज में बच्‍चों के लिए जो काम आप कर रही हैं वह प्रशंसनीय है।
  • इवांका दो वर्ष पहले भारत आई थी। तब उन्‍होंने दोबारा भारत आने की बात कही थी अब हम उनका स्‍वागत करते हैं।
  • कुशनर लाइम लाइट से दूर रहते हैं। लेकिन उनके काम का प्रभाव दूगार्मी होता है।
  • 130 करोड़ भारतीयों की तरफ राष्‍ट्रपति ड्रंप को संबोधित करता हूं। खड़े होकर नमस्‍ते ट्रंप कहते हैं।