सना खान ने बताया- कैसे जाना कि एक्स-ब्वॉयफ्रेंड मेल्विन कर रहे हैं उन्हें चीट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड मेलविन लुइस से ब्रेकअप किया है। इसके साथ ही उन्होंने मेलविन को लेकर कई शॉकिंग खुलासे भी किए हैं। सना ने बताया कि मेलविन उन्हें चीट कर रहे थे जिसका पता उन्होंने बड़े ही चालाकी से लगाया है।

सना खान ने स्पॉटब्वॉय से बातचीत में बताया कि मुझे नहीं पता था कि मेल्विन मुझे धोखा दे रहे हैं। हालांकि, हम दोनों के बीच बाकी कई चीजें थीं जिससे हमारे रिलेशन में दूरियां आ रही थीं। हाल ही में मैं जब क्रबि से वापस आई तो उससे मेरी बिलकुल बात नहीं हो रही थी। लेकिन मुझे पता लग रहा था कि वह अपनी जिंदगी में मजे कर रहा है। अचानक से 3 फरवरी को मैंने उसके घर जाकर उसे सरप्राइज दिया। उसके ठीक एक दिन बाद मुझे पता चला कि उसकी जिंदगी में कई लड़कियां हैं। मैंने उससे उसका फोन मांगा, यह देखने के लिए क्या वह वाकई में मुझे चीट कर रहा है तो उसने मुझे फोन देने से इंकार कर दिया। मैंने जबरदस्ती उसका फोन छीना। तब जाकर मुझे सच्चाई पता चली। 

सना ने बताया कि मेल्विन लुइस उन्हें चीट कर रहे थे ये बात जानने के बाद मुझे डिप्रेशन हो गया था। करीब 20 दिन तक मैं नींद की गोलियां लेकर सोई, क्योंकि मुझे नींद नहीं आती थी। 

सना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर मेलविन को लेकर हर एक बात बताई। उन्होंने बताया कि कैसे मेलविन अपनी टीम की लड़कियों के साथ मिलकर उन्हें चीट कर रहे हैं। लाइव के दौरान सना काफी इमोशनल हो गई थीं और उन्होंने लाइव बंद कर दिया था। लाइव के बाद सना ने एक पोस्ट कर लिखा, मैं ये जानकर बहुत शॉक्ड हूं कि उसने एक छोटी लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया था। वह स्टूडेंट्स के साथ फ्लर्ट करता रहा था। सना ने मेलविन पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने तमाम लड़कियों से पैसे ले रखे हैं।