
डीआरडीओ के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइड साइंस (इनमास) ने रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए 11 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये पद क्रमश: दो वर्ष और पांच वर्ष के अनुबंध पर भरे जाएंगे। इन पदों को वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से भरा जाएगा, जिसका आयोजन 19 फरवरी 2020 को किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र, सभी जरूरी प्रमाणपत्रों व दस्तावेजों की फोटोकॉपी और मूल प्रति के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

रिसर्च एसोसिएट, पद : 06
(पोस्ट कोड/योग्यता के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
पोस्ट कोड – आरए-01, पद-01
योग्यता : फॉर्माकोलॉजी/ फॉर्मास्यूटिकल में पीएचडी डिग्री हो।
पोस्ट कोड-आरए-02, पद-03
योग्यता: बायोटेक्नोलॉजी / लाइफ साइंस में पीएचडी डिग्री हो।
पोस्ट कोड-आरए-03, पद-01
योग्यता : केमेस्ट्री में पीएचडी डिग्री हो।
पोस्ट कोड-आरए-04, पद-01
योग्यता : एमबीबीएस के साथ ही एमएस/एमडी डिग्री हो।
अवधि : दो वर्ष
अधिकतम आयु : 35 वर्ष
वेतनमान : 54,000 रुपये। साथ में अन्य भत्ते।
जूनियर रिसर्च फेलोशिप, पद: 05
(पोस्ट कोड/योग्यता के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
पोस्ट कोड- जेआरएफ-01, पद : 01
योग्यता : फॉर्माकोलॉजी/फॉर्मास्यूटिकल में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों में प्रथम श्रेणी के साथ एमफार्मा डिग्री हो।
पोस्ट कोड- जेआरएफ-02, पद : 02
योग्यता : लाइफ साइंस/ बायोमेडिकल साइंस/बायोकेमेस्ट्री/ फिजियोलॉजी/ बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों में प्रथम श्रेणी के साथ एमएससी/एमटेक/बीटेक डिग्री हो। साथ ही नेट/गेट में भी उत्तीर्ण हो।
पोस्ट कोड- जेआरएफ-03, पद : 02
योग्यता : केमेस्ट्री में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों में प्रथम श्रेणी के साथ एमएससी डिग्री हो। साथ ही नेट में भी उत्तीर्ण हो।
अवधि : पांच वर्ष
अधिकतम आयु : 28 वर्ष।
वेतनमान : 31,000 रुपये। साथ ही अन्य भत्ते।
सूचना : अधिकतम आयुसीमा में आरक्षित वर्ग को केंद्र सरकार के नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट (www.drdo.gov.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर बाईं तरफ ‘वाट्स न्यू’ दिखेगा। इसमें Advertisement for Walk-In Interview for the Award of DRDO Research Associate (RA) and Junior Research Fellowship (JRF) on 19 Feb 2020 (Wednesday) at INMAS, Delhi लिंक पर क्लिक करें।
अब नए पेज पर एडवर्टाइजमेंर्ट ंलक पर क्लिक करें। इससे रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन खुलेगा। इसे अच्छी तरह पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच करें।
इसके बाद पुन: वेबपेज पर जाएं और एडवर्टाइजमेंट लिंक के ठीक नीचे में एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आवेदन पत्र आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसका ए4 साइज के पेपर परएक प्रिंटआउट निकाल लें।
इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और निर्धारित स्थान पर अपनी हाल ही में खिचाई रंगीन तस्वीर चिपकाएं। भरे हुए आवेदन पत्र के साथ मांगे गए सभी प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टड फोटोकॉपी संलग्न करें और इसे अपने साथ लेकर निर्धारित तिथि को तय पते पर वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए पहुंचे।
इंटरव्यू से संबंधित सूचनाएं
तारीख : 19 फरवरी 2020
रिपोर्टिंग का समय : सुबह 08 से 09 बजे
यहां होगा इंटरव्यू
मेन गेट रिसेप्शन आईएनएमएएस
ब्रिगेडियर एसके मजूमदार मार्ग
तिमारपुर, दिल्ली-110054
अधिक जानकारी यहां
वेबसाइट : (www.drdo.gov.in