Bigg Boss 13: विशाल आदित्य सिंह ने सिद्धार्थ शुक्ला को कहा- पागल, दोनों के बीच हुई भयंकर लड़ाई

बिग बॉस 13 के घर के अंदर कंटेस्टेंट्स केवल टास्क के समय ही नहीं लड़ते हैं बल्कि अपनी ड्यूटी को लेकर भी इनकी लड़ाई होती है। हालांकि, इन सभी को सलमान खान ने पिछले हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में ड्यूटी दी थीं, लेकिन घर के अंदर कोई इसे ठीक तरीके से करता नजर नहीं आ रहा है।

हाल ही में विशाल आदित्य सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला अपनी ड्यूटी को लेकर लड़ने लगे। विशाल का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वे बर्तन धोने का काम अपना नहीं करेंगे। और उनका मन भी नहीं है। विशाल का ये कहना सिद्धार्थ शुक्ला को ठीक नहीं लगा तो वे उनसे बहस करने लगे। सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल से अपनी ड्यूटी खत्म करने के लिए कहते हैं। और ये भी कहते हैं कि उन्हें बर्तन साफ चाहिए। दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि विशाल, सिद्धार्थ शुक्ला को ‘पागल’ कहते हैं।

हाल ही के एपिसोड में आपने देखा था कि टास्क के दौरान हिमांशी खुराना बेहोश हो जाती हैं, जिसके बाद आसिम रियाज उनकी देखभाल करते हैं। इसी के चलते बिग बॉस घर में टास्क रुकवा दिया जाता है।