सोनम कपूर के ‘फेक हिंदू’ ट्वीट पर लोगों का सवाल, ‘रंजीत बच्चन की हत्या और शरजील इमाम पर चुप क्यों?’

फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर दिल्ली में शाहीनबाग विरोध के दौरान लहराए और चलाई गई गोलियों पर अपनी बात रखी हैl इस मौके पर उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब भी दिया हैंl उन्होंने एक विषय पर अपनी बात रखते हुए ‘फेक हिंदू’ शब्द का भी प्रयोग कियाl

सोनम कपूर ने ट्वीट में लिखा है, ‘मैंने यह कभी सपना नहीं देखा था कि ऐसा भी भारत में होगाl इस तरह की बंटवारे की राजनीति करना बंद कर देना चाहिएl यह नफरत को बढ़ावा देती हैl अगर आप अपने आप को हिंदू कहते हैं तो आपको कर्म और धर्म के बारे में समझना चाहिए और यह उसका हिस्सा नहीं हैl’

वीके गुप्ता ने सोनम कपूर से पूछा, ‘क्या आपमें इसे क्रिटिसाइज करने का दम है?’ उन्होंने एक स्क्रीन शॉट शेयर की हैंl इसमें मोहम्मद वसीम नाम के व्यक्ति से भारी मात्रा में असलहा बरामद करने की बात कही गयी हैंl’

एक अन्य यूजर ने सोनम कपूर से कहा कि उन्होंने जो लिखा है, वह बहुत बुरा हैl साथ ही उन्होंने लखनऊ के हजरतगंज में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हुई हत्या का ट्वीट भी शेयर कर इसकी भी निंदा करने की बात कही हैl

सत्य काम मोहंती ने सोनम कपूर को लिखा है, ‘आप हमें हमारे धर्म के बारे में ना सिखाएंl हमें पता है कि किसे कैसे ट्रीट करना चाहिएl वहीं विग्नेश नाम के यूजर्स ने एएनआई को दिए विवेक ओबरॉय का एक इंटरव्यू को टैग कर उन्हें ट्वीट किया हैl