24 जनवरी 2020 का राशिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: मौनी अमावस्या।

राशिफल

मेष: शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी।

कर्क: शासन-सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

तुला: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

मकर: शासन-सत्ता से सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शाही खर्च से बचना होगा। धन व्यय का योग है। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होगी।

कुंभ: भागदौड़ रहेगी। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, जबकि शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।