पुलिस ने राजनांदगांव में दोहरे मर्डर के मामले में नौ आरोपित को किया गिरफ्तार

Murder in Rajnandgaon: शहर के लखोली-कन्हारपुरी बायपास के पास एक निगरानी बदमाश और उसके साथी की हत्या के मामले को राजनांदगांव पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपियों की संख्या और बढऩे का अनुमान लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ज्यादातर आरोपी लखोली के ही रहने वाले हैं। मृतक निगरानी बदमाश की हरकतों से तंग आकर आरोपियों ने सामूहिक रूप से इस हत्याकांड मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अलग-अलग जिलों में भाग गए थे। जिन्हें गुंडरदेही, बालोद और राजनांदगांव से गिरफ्तार किया गया है।

इन्हें पुलिस ने किया गिरफ्तार

भानू पिता गोपाल मरकाम, उम्र 35 वर्ष, लखोली वार्ड 32

विक्की पिता गोपाल मरकामा, उम्र 24, लखोली वार्ड नंबर 32

करन मरकाम पिता चमरू मरकाम, उम्र 23 वर्ष, वार्ड 32

छगन साहू पिता वेतन लाल साहू, उम्र 23 साल, लखोली

यशवंत यादव, पिता संतराम यादव, उम्र 20 वर्ष, वार्ड 31

योगेश निर्मलकर, पिता रघु निर्मलकर , उम्र 20 वर्ष, वार्ड 29

यशवंत यादव, पिता हेमचंद यादव, उम्र 20 वर्ष, लखोली

दीपेश ढीमर, पिता शिव प्रसाद ढीमर, उम्र 19 वर्ष

लोकेश ढीमर, पिता राजेंद्र ढीमर उम्र 28 वर्ष लखोली के है।

रातभर दहशत में थे ग्रामीण

बुधवार को आरोपियों द्वारा मृतकों पर चाकू व लाठी से हमला कर सिर को पत्थर से कुचला दिया था। घटना के बाद लखोली व कन्हारपुरी में दहशत का माहौल था। घटना स्थल पर खून से सने लाठी व पत्थर मिले हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम साढ़े 6 बजे के आसपास लखोली अटल आवास निवासी राजू नैन और राजेश साहू की बेरहमी से हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक राजू नैन निगरानी बदमाश है और तड़ीपार की सजा कांट रहा था।