अवध विहार के मन्‍दाकिनी एनक्‍लेव में ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव संपन्‍न, राजेश गुप्‍ता बने उपाध्‍यक्ष

अवध विहार स्थित मन्‍दाकिनी एनक्‍लेव में ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव संपन्‍न हो गए हैं। वहीं इन चुनावों का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। इसमें राजेश गुप्‍ता को उपाध्‍यक्ष पद की अहम जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। वहीं एमएन शुक्‍ला को अध्‍यक्ष पद के लिए चुना गया है।

आपको बता दें कि 19 जनवरी को अवध विहार स्थित मन्‍दाकिनी एनक्‍लेव में ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के लिए चुनाव हुआ था।

परिणाम आने के बाद 15 सदस्‍यों को विभिन्‍न पदों के लिए चुना गया है। इसमें अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष, सचिव और कोषाध्‍यक्ष मुख्‍य पद हैं। परिणाम के मुताबिक, एमएन शुक्‍ला को अध्‍यक्ष, राजेश गुप्‍ता को उपाध्‍यक्ष, मुदित जैन को सचिव और कोषाध्‍यक्ष के लिए पवन पंत को चुना गया है।

राजेश गुप्‍ता

चुनाव को लेकर अधिशासी अभियंता वृन्दावन योजना 21 के जगदीश कुमार ने बताया कि मंदाकिनी एंक्लेव अपार्टमेंट में ओनर्स वेलफेयर एंड मेंटेनेंस एसोसिएशन के पदों के लिए पदाधिकारियों की कमेटी बनाकर चुनाव किया गया, जो शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। इस अपार्टमेंट में 12 टावर्स बने हुए हैं, जिनमें 15 मेंबरों की कमेटी चयनित की गई है।