दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची कर दी जारी…

Delhi Assembly Election 2020: आगामी आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर रात 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने पुराने चेहरों के साथ-साथ कुछ नए उम्मीदवारों को भी मौका दिया है। शुक्रवार रात जारी हुई सूची में कुछ माह पहले आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं अलका लांबा को पार्टी ने चांदनी चौक से मौका दिया है, जबकि इसी सीट से पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल के चुनाव लड़ने की खबरें भी खूब चली थीं।

वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पटपड़गंज से कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह रावत पर भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से अब तक किसी उम्मीदवार का चयन नहीं हो पाया। आप छोड़ शनिवार को ही कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री को भी द्वारका से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में आए कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा को संगम विहार से टिकट दिया गया है।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा कालकाजी से मैदान में हैं, यह सीट सुभाष चोपड़ा की ही मानी जाती रही है। अब 16 सीटों पर घोषणा होनी बाकी है। इनमें से चार सीटें गठबंधन के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को दे दी गई है। बाकी 12 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मंथन जारी है।

कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

  • नरेला- सिद्धार्थ कुंडू
  • तिमारपुर- अमर लता सांगवान
  • आदर्श नगर- मुकेश गोयल
  • बादली- देवेंद्र यादव
  • रिठाला- प्रदीप कुमार पांडेय
  • बवाना- सुरेंद्र कुमार
  • मुंडका- डॉ नरेश कुमार
  • सुल्तानपुर माजरा- जय किशन
  • नांगलोई जाट- मंदीप सिंह
  • मंगोलपुरी- राजेश लिलोठिया
  • रोहिणी- सुमेश गुप्ता
  • शालीमार बाग- जे एस नायोल
  • शकूरबस्ती- देवराज अरोरा
  • त्रिनगर- कमल कांत शर्मा
  • वजीरपुर- हरि किशन जिंदल
  • मॉडल टाउन- आकांक्षा ओला
  • सदर बाजार- सतबीर शर्मा
  • चांदनी चौक- अलका लांबा
  • मटिया महल- मिर्ज़ा जावेद अली
  • बल्लीमारान- हारून यूसुफ
  • करोलबाग- गौरव धनक
  • पटेल नगर- कृष्णा तीरथ
  • मोती नगर- रमेश कुमार पोपली
  • राजौरी गार्डन- अमनदीप सिंह सूदन
  • हरि नगर- सुरेंद्र सेठी
  • जनकपुरी- राधिका खेड़ा
  • द्वारका- आदर्श शास्त्री
  • मटियाला- सुमेश शौकीन
  • नजफगढ़- साहिब सिंह यादव
  • दिल्ली कैंट- संदीप तंवर
  • जंगपुरा- तलविंदर सिंह मारवाह
  • कस्तूरबा नगर- अभिषेक दत्त
  • मालवीय नगर- नीतू वर्मा
  • आर के पुरम- प्रियंका सिंह
  • छत्तरपुर- सतीश लोहिया
  • देवली- अरविंदर सिंह
  • अंबेडकर नगर- युदराज चौधरी
  • संगम विहार- पूनम आज़ाद
  • ग्रेटर कैलाश- सुखबीर सिंह पवार
  •  कालकाजी- शिवानी चोपड़ा
  • तुगलकाबाद- शुभम शर्मा
  • त्रिलोकपुरी- विजय कुमार
  • पटपड़गंज- लक्ष्मण रावत
  • लक्ष्मी नगर- हरि दत्त शर्मा
  • विश्वास नगर- गुरचरण सिंह राजू
  • कृष्णा नगर- डॉ अशोक वालिया
  • गांधी नगर- अरविंदर सिंह लवली
  • शाहदरा- नरेंदर नाथ
  • सीमापुरी- वीर सिंह धिंगान
  • रोहतास नगर- विपिन शर्मा
  • सीलमपुर- मतीन अहमद
  • बाबरपुर- अनवीक्षा त्रिपाठी
  • गोकलपुर- डॉ एसपी सिंह
  • मुस्तफाबाद- अली मेहंदी

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और दिल्ली प्रभारी पीसी चाको के मुताबिक, पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में हर वर्ग को महत्व दिया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 70 व भारतीय जनता पार्टी ने 57 प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर दी है। बता दें कि उम्मीदवारों के चयन को लेकर शनिवार सुबह पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक भी हुई।

इससे पहले शुक्रवार को भी सीईसी की बैठक हुई थी। बैठक में राजधानी की 70 सीटों में से 54 पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बनी। पहली सूची में 10 महिलाओं को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है।