रात के अंधेरे में रेलवे स्टेशन से हो रही है डग्गामारी

सीतापुर। यूँ तो जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में डग्गामारी एक अहम बात है और जनपदवासी इस बात के आदी भी हैं, परन्तु यहां हम बात कर रहे हैं जनपद सीतापुर के मशहूर स्टेशन सिटी रेलवे स्टेशन की जहां देर रात के समय लगभग 02:30 बजे दिल्ली से आने वाली रक्सौल एक्सप्रेस के यात्रियों की सुरक्षा से होरहे खिलवाड़ की जिनमें बच्चे और महिलाए बड़ी मात्रा में शामिल होते हैं।

ग़ौरतलब है कि सिटी रेलवे स्टेशन पर देर रात आने वाली ट्रेनों में भारी मात्रा में ऐसी सवारियां होती हैं जिन्हें 30-40  किलोमीटर का सफर तय कर अपने आशियाने तक पहुंचना होता है। बस इसी का फायदा उठा रहे है ये डग्गा मार वाहन लगभग आधा दर्जन से अधिक वहन बिना किसी परमिशन व बिना रजिस्टेशन के अवैध रूप से चल रही वैन के मालिक। जो मोटी कमाई के लिए रात के अंधेरे का फायदा उठाकर डग्गामारी कर इन सावारियों को धौ रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इनमें कई ऐसे वाहन भी शामिल हैं जो जिनपर नम्बर प्लेट भी नही लगी है। 

जहां एक ओर जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक आनन्द कुलकर्णी जनपद ने हर तरह के अपराधों पर लगाम लगाने का भरसक प्रयास करहे हैं तो वहीं उनके मातहत प्रयासों पर पलीता लगा रहे हैं। मज़े की बात तो यह है कि कोहना चौकी के अंतर्गत आने वाले इन क्षेत्र में बाक़ायदा सिपाहियों की ड्यूटी भी लगायी जाती है।

तो यह बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर क्यों इन सिपाहियों की नज़र इस डग्गामारी पर नही पड़ रही है ? या इसे नज़रअंदाज़ किया जारहा है?अखिर इसके पीछे क्या राज है। आखिर रात के समय इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं बच्चो समेत सवारियों के साथ हो रही इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? आखिर क्यों पुलिस मूखदर्शक बन कर किसी अनहोनी का इंतज़ार कर रही है? आखिर कब होगी इन डग्गामारी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही?