
सीतापुर। जिलाधिकारी श्रीमती शीतल वर्मा ने बताया कि घटनाआें के प्रारम्भ से ही प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी सीतापुर, मुख्य पशु उनके इलाज निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारी सीतापुर के नेतृत्व में आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि 03 मई को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सीतापुर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रभागीय निदेशक समाजिक वानिकी सीतापुर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सीतापुर जिला पंचायत राज अधिकारी सीतापुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खैराबाद की टीम गठित कर खूंखार कुत्तों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया हैं कि वे विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रभावी कार्यवाही करें।
इसके अलावा अपर जिलाधिकारी सीतापुर के न्यायालय से द0प्र0सं0 की धारा-133 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुये समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिककी व उनके अधीनस्थ समस्त सहायकों एवं नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के समस्त अधिशासी अधिकारियों को वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत खूंखार कुत्तों च्नइसपब छनपेंदबम की श्रेणी में रखते हुये समस्त आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेश 05 मई को निर्गत किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट सीतापुर के नेतृत्व में चैयरमैन एवं अधिशासी अधिकारी खैराबाद द्वारा चार सदस्यीय निजी संस्था की टीम मथुरा से बुलाई गयी है जो प्रभावित ग्रामों में जाकर खूंखार कुत्तों को पकड़ने का कार्य कर रही है।
इस टीम के द्वारा कुल 22 कुत्तों को चिन्हित कर पकड़ा गया है, जिनके उपचार हेतु रू0 1200/-प्रति कुत्ता के अनुसार कान्हा उपवन, लखनऊ में बंध्याकरण हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रभावित थाना क्षेत्र एवं समीपवर्ती ग्रामों में प्रधान/कोटेदार/लेखपाल/कान्टेबि
उन्होंने बताया कि आई0वी0आर0आई0 इज्जनगर बरेली उ0प्र0 के विशेषज्ञों को बुलवाये जाने हेतु प्रमुख सचिव, पशु चिकित्सा से अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड/एस0पी0सी0ए0 एवं अन्य संस्थाओं को भी स्थिति का आंकलन करने हेतु जनपद में आमंत्रित कर अपने बहुमूल्य सुझावों से अनुग्रहीत करने हेतु अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षण एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर के माध्यम से समस्त विद्यालय प्रबन्ध समिति एवं अभिभावकों के साथ बैठक कर खूंखार कुत्तों से बचाव हेतु सचेत किया गया है।
इसके अतिरिक्त 05 मई के समस्त निजी स्कूल के प्रबन्धकों/प्राचायों की बैठक कलेक्ट्रेट में आहूत कर स्थिति में निपटने के आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी सीतापुर ने बताया कि लखनऊ म्यूनिस्पिल कारपोरेशन से समन्वय स्थापित कर प्रभारी मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी एवं प्रमुख सचिव नगर विकास श्री मनोज कुमार के माध्यम से एक कुत्तों को पकड़ने की टीम जनपद 05 मई को उपलब्ध करायी गयी है यह टीम खैराबाद क्षेत्र में वर्तमान में कार्यरत है। इसके अलावा जनपद में भविष्य में इस प्रकार की प्रभावी रोकथाम हेतु खैराबाद मुख्यालय के निकट ग्राम कनवाखेड़ा में स्थित अप्रयुक्त ए0एन0एस0 सेन्टर को ऐसे आवारा जानवरों के बंध्याकरण हेतु ।दपउंस ठपतजी ब्वदजतवस ;।ठब्द्ध क्लीनिक के रूप मे स्थापित किये जाने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।