दमकल की नज़र से ओझल अनाथराइस इमारत और आरामशीन

*सीतापुर। जिले मे दर्जनों आरा मशीने के बिना फायर सुरक्षा नियम के विरुद्ध दमकल विभाग की मिलीभगत के धड़ल्ले से चल रही है। इसमे देखने वाली बात ये है की कुछ आरा मशीने बेसमेन्ट मे चल रही है उस पर दुकान और तीसरी माले पर घर है इन आरा मशीन में फायर उपकरण केवल सफेद हाथी जैसे नज़र आ रहे हैं।

   सीतापुर दमकल विभाग क्या बरेली जैसी घटना की पुंरावर्त्ति के इंतज़ार में कुम्भकर्णी नींद सो रहा हैं या मोटी कमाई के चलते आँखे मूंदे पड़ा है.? इसका जवाब मिलना मुश्किल ही नही सीतापुर दमकल विभाग में असंभव जैसा लगने लगा है.? कारण स्पष्ठ प्रतीत होता है कि जब चीफ फ़ायर आधिकारी से एक  सवांददाता एक खबर के बारे मे उनकी प्रतिक्रिया लेनी चाही तो सीएफओ साहब ने बड़ी मासूमियत के साथ उत्तर दिया कि नो कमनेट्स!!

    *भगवान भरोसे सीतापुर का जनमानस, भगवान भरोसे दमकल विभाग सीतापुर, भगवान भरोसे कार्रवाई करने वाले उच्चाधिकारी, भगवान भरोसे अवैध इमारत स्कूल कालेज और आरामशीन.?