
ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग (BBL) के 29वें मैच में मैथ्यू वेड एक अद्भुत कैच के चलते आउट हो गए। मैट रेनशॉ के दमदार एफर्ट के जरिए बाउंड्री लाइन पर टॉम बैंटन द्वारा लिए गए कैच को विवादास्पद कैच कहा गया, लेकिन क्रिकेट की रूल बुक के हिसाब से क्या अंपायर का बल्लेबाज को आउट देने का फैसला सही था या नहीं इस पर आधिकारिक बयान सामने आ गया है।
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के लिए नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने मैथ्यू वेड के इस कैच पर अपना आधिकारिक बयान दिया है और इस कैच की तारीफ भी की है। ब्रिसबेन हीट के खिलाफ होबार्ट हरिकेन्स के बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने गाबा के मैदान पर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाने की कोशिश की थी। गेंद लगभद बाउंड्री के पास थी, जिसे मैट रेनशॉ ने कैच कर लिया, लेकिन संतुलन बिगड़ने की वजह से गेंद को हवा में फेंक दिया।
.jpg)
इस तरह आउट हुए मैथ्य वेड
इसके बाद रेनशॉ ने चालाकी से काम लिया और बाउंड्री के बाहर हवा में उछलकर फिर से गेंद को मैदान के अंदर फेंक दिया, जहां टॉम बैंटन ने कैच कर लिया। इस कैच पर विवाद इसलिए खड़ा हुआ क्योंकि रेनशॉ गेंद को फेंकने के बाद बाउंड्री के बाहर ही खड़े थे, बावजूद इसके थर्ड अंपायर ने काफी देर चेक करने के बाद बल्लेबाज को आउट दे दिया। अब एमसीसी ने भी इस कैच को जायज ठहराया है और कहा कि बल्लेबाज आउट ही होगा।
Marylebone Cricket Club (MCC) ने बाउंड्री लाइन कैच को लेकर नियम 19.5 का हवाला दिया और अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि जब फील्डर और गेंद का संपर्क हुआ तो फील्डर मैदान में था। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बल्लेबाज ने शॉट खेला तब और जब उनके पास गेंद पहुंची तब भी मैट रेनशॉ मैदान में ही थे और कैच पकड़ लिया था, लेकिन संतुलन बनाने के लिए वे मैदान के बाहर गए।
क्या है MCC का इस कैच के बारे में नियम
नियम 19.5 फील्डर सीमा से बाहर जाकर जमीन पर गिरने से पहले कैच पकड़े
नियम 19.5.1 एक फील्डर को सीमा से परे मैदान में उतार जाए है यदि उसका कोई व्यक्ति निम्नलिखित में से किसी के संपर्क में हो:
– अगर उसके शरीर का कोई हिस्सा या फिर गेंद बाउंड्री की जमीन को छूए।
– कोई दूसरा फील्डर जो सीमा के अंदर है और ऐसे में अंपायर का मानना है कि दूसरा खिलाड़ी इस मामले में उसकी सहायता कर रहा था और कैच लिया है तो फिर खिलाड़ी को आउट दिया जाएगा।
नियम 19.5.2 एक क्षेत्ररक्षक जो मैदान के संपर्क में नहीं है, उसे सीमा से परे माना जाता है यदि उसका अंतिम संपर्क जमीन के साथ है, इससे पहले कि वह गेंदबाज द्वारा गेंद फेंके जाने के बाद पहला संपर्क मैदान में गेंद के साथ है तो इस स्थिति में खिलाड़ी आउट होगा।