पिछले दो दिनों से सूर्य की तपिश के कारण तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी…

Weather Update: पिछले दो दिनों से आसमान साफ होने से सूर्य की तपिश के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे प्रदेश में लगभग हर जिले में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। गुरुवार को रात का तापमान नारनौल में 5.5 डिग्री सेल्सियस तो हिसार में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने 5 जनवरी तक लोगों को इसी प्रकार राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

हिसार स्थित चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर दिशा में आगे बढऩे की संभावना को देखते हुए प्रदेश में 5 जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। बीच-बीच में हल्के बादल छाने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही कहीं-कहीं अलसुबह धुंध का सामना भी करना पड़ सकता है।

पांच दिनों में संभावित मौसम

  • 4 जनवरी- अल सुबह धुंध छाने की संभावना
  • 5 जनवरी- बादल छाए रहेंगे
  • 6 जनवरी- पश्चिमी व उत्तर हरियाणा में बूंदाबांदी की संभावना
  • 7 जनवरी- पश्चिमी व उत्तर हरियाणा में बूंदाबांदी की संभावना
  • 8 जनवरी- हल्केे बादल छाए रहेंगे

कोहरे के कारण विभिन्न रूटों की एक्सप्रेस और पैसेंजर लंबे समय के लिए रद

दिसंबर से घने कोहरे के चलते विभिन्न रूटों पर चलने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों को फरवरी तक के लिए रद किया गया था। अब विभिन्न रूटों की चार पैसेंजर ट्रेनों को 28 और 29 फरवरी तक के लिए रद कर दिया गया है। वहीं रेलवे के निर्माण कार्य के कारण भी ट्रेनों के शेड्यूल में परिवर्तन किया जा रहा है। कोहरे में सुधार होने के बाद ही स्थिति पटरी पर लौटेगी।

अब रद की गई चार पैसेंजर ट्रेन

ट्रेन नंबर- 74994 अंबाला-कुरुक्षेत्र पैसेंजर व ट्रेन नंबर 74993 कुरुक्षेत्र-अंबाला पैसेंजर को 4 जनवरी से 28 फरवरी तक रद किया गया। ट्रेन नंबर 54641 दिल्ली-बङ्क्षठडा के रास्ते जाने वाली फिरोजपुर पैसेंजर और बङ्क्षठडा के रास्ते जाने वाली ट्रेन नंबर 54642 फिरोजपुर-दिल्ली पैसेंजर को भी 4 जनवरी से 28 फरवरी तक रद किया गया है।

कोहरे के चलते पहले से दिसंबर से रद चल रही एक्सप्रेस ट्रेन ट्रेन संख्या 14618 अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस 31 जनवरी तक रद किया गया है। जबकि ट्रेन संख्या 14617 बनमनखी-अमृतसर एक्सप्रेस 18 जनवरी से दो फरवरी तक रद की गई। इसके अलावा ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 31 जनवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 13152 जम्मू तवी- कोलकाता एक्सप्रेस 2 फरवरी तक रद रहेगी।

कल तीन घंटे के ब्लॉक के कारण डेढ घंटे लेट

अंबाला-सहारनपुर सेक्सन पर पांच जनवरी को तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य किया जाएगा। मेगा ब्लॉक के चलते दिल्ली से अंबाला के बीच चलने वाली निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन करीब डेढ घंटे देरी से रवाना होगी।