
दिल्ली: 14वें एस. कंधारी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट वेल्हम ब्वॉयज स्कूल में चल रहे है. यहाँ वाईपीएस पटियाला व पीपीएस नाभा के बीच फाइनल खेला गया जिसमे वाईपीएस पटियाला ने पीपीएस नाभा को 3-2 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया. यहाँ पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गुरिंदर जीत सिंह ने विजेता-उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए.
यहाँ खेले गए मैच में पटियाला के फारवर्ड तरशप्रीत ने पहले मिनट में ही बने मूव पर गोल दागकर टीम का खाता खोला. 26वें मिनट में पीपीएस नाभा के फारवर्ड कंवरतेज पाल ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. बाद में 40वें मिनट में नाभा के खिलाड़ी महकदीप सिंह ने गोल करके टीम को 2-1 से आगे कर दिया.
बाद में वापसी करते हुए वाईपीएस पटियाला के फारवर्ड तरशप्रीत ने विपक्षी टीम को चकमा देते हुए 60वें मिनट में गोल दागा और मैच 2-2 से बराबरी पर ला दिया. इसके बाद 63वें मिनट में करन ने गोल दागकर वाईपीएस पटियाला को 3-2 से जीत दिला दी. वेल्हम ब्वॉयज स्कूल के शोएब को बेस्ट गोलकीपर, एलकेएस गोटन के गौरव को मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर, हरमनजोत को बेस्ट स्कोरर, वाईपीएस पटियाला तरशप्रीत को बेस्ट अटैकर और पीपीएस नाभा के कंवरतेज को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार यहाँ दिया गया.