
साल के जश्न में मौसम विघ्न डाल सकता है। मौसम पूर्वानुमान में रांची सहित राज्य के कई जिलों में एक जनवरी को बारिश की संभावना जताई गई है। 31 दिसंबर की सुबह में कुहासा या कोहरे की धुंध छायी रही। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि एक जनवरी को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यही नहीं, दो जनवरी को भी दो या दो से अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
इधर, सोमवार को सामान्य तापमान की अपेक्षा रांची के अधिकतम तापमान में 0.3 व न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि सोमवार को राज्य के उत्तरी भाग में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे व सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। उत्तरी झारखंड में कुछ स्थानों पर शीतलहर भी चलती रही। कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी छाया रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान डालटनगंज में 5.6 डिग्री सेल्सियस व सबसे अधिक अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
ये है पूर्वानुमान
दो जनवरी को राज्य के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ ओले पड़ सकते हैं। वज्रपात की भी संभावना। तीन जनवरी को भी एक-दो जगहों पर बिगड़ा रहेगा मौसम।
मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा।
आगामी दो-चार दिनों तक रात के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। साथ ही एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 8.0 डिग्री से. नीचे
सोमवार को डालटनगंज का अधिकतम तापमान 17.0 व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 8.0 व न्यूनतम तापमान में 3.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इधर, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 3.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बोकारो के अधिकतम तापमान में 4.0 व न्यूनतम तापमान में 5.0 डिसे. की गिरावट दर्ज की गई। चाईबासा के अधिकतम तापमान में 2.1 व न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दुमका के अधिकतम तापमान में 5.5 व न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
सोमवार का तापमान (डिसे. में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 22.4 6.5
कांके 19.7 5.8
जमशेदपुर 23.3 8.2
डालटनगंज 15.6 5.6
बोकारो 21.1 6.6
चाईबासा 22.4 6.6
दुमका 20.2 6.5
रविवार का तापमान (डिसे. में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 22.8 5.5
कांके 20.2 4.2
जमशेदपुर 24.6 7.8
डालटनगंज 17.0 6.2
बोकारो 18.1 5.1
चाईबासा 21.4 6.2
दुमका 20.5 6.5
आद्र्रता की मात्रा (फीसद में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 82 59
जमशेदपुर 69 54
डालटनगंज 94 68
बोकारो 71 61
चाईबासा 69 69