20वीं बार गर्भवती हुई महिला, गन्ने के खेत में दिया बच्चे को जन्म

महाराष्ट्र की एक प्रवासी मजदूर महिला ने हाल ही में पड़ोसी राज्य कर्नाटक में अपने 17वें बच्चे को जन्म दिया। हालांकि तुरंत ही उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महिला का नाम लंकाबाई है और वह बीड जिले की मझलगांव तहसील की रहने वाली है। उसने एक गन्ने के खेत में एक बच्ची को जन्म दिया था।