
Calendar year 2020 नया साल छुट्टियों के मामले में सरकारी कर्मचारियों के लिए मुफीद रहने वाला है। मौजूदा साल के मुकाबले वर्ष 2020 में सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियों पर जाने का ज्यादा मौका मिलेगा। इस साल जहां कई त्योहार शनिवार-रविवार की पड़नेे से छुट्टियां मारी गईं थी, वहीं नए साल में ज्यादातर त्योहार शुक्रवार और सोमवार को पड़ रहे हैं। इससे उन्हें कई त्योहारों पर एक साथ तीन-तीन दिन की छुट्टियां मिल सकेंगी। साल के 366 दिन में सरकारी कर्मचारी सिर्फ 242 दिन काम करेंगे। उन्हें बिना कोई अतिरिक्त छुट्टी लिए 124 अवकाश का लुत्फ उठाने का मौका मिल सकेगा।
मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने नए साल का कैलेंडर जारी कर दिया है। हर शनिवार-रविवार को कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी, जबकि 17 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। 11 प्रतिबंधित अवकाशों में भी तीन छुट्टियां कर्मचारी ले सकेंगे। हालांकि दशहरा व दीवाली और गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस सहित 11 अवकाश शनिवार-रविवार को पड़ रहे हैं, जिससे कर्मचारियों की यह छुट्टियां मारी गईं। इसके अलावा दो बार एक ही दिन दो-दो सार्वजनिक अवकाश होने से दो छुट्टियों का नुकसान उठाना पड़ा है।
महाशिवरात्रि, गुड फ्राइडे, महात्मा गांधी जयंती, संत कबीर जयंती, शहीद ऊधम सिंह शहीदी दिवस और क्रिसमस शुक्रवार को पड़ रहे हैं। इन दिनों कर्मचारी तीन अवकाश एक साथ मना सकेंगे। इसी तरह होलिका दहन और होली सोमवार और मंगलवार को होने से सचिवालय कर्मचारी चार दिन और ईद- उल-फितर, रक्षा बंधन, शहीदी दिवस, महावीर जयंती और गुरु नानक जयंती की छुट्टी भी सोमवार को पड़ रही है। इससे कर्मचारियों को बगैर कोई ईएल (अर्जित अवकाश) और (सीएल) कैजुअल लीव लिए तीन दिन की छुट्टी करने का मौका मिलेगा।
जब सरकारी कार्यालय रहेंगे पूरी तरह बंद
| सार्वजनिक अवकाश | तिथि | दिन |
| गुरु गोविंद सिंह जयंती | 2 जनवरी | बृहस्पतिवार |
| बसंत पंचमी/सर छोटू राम जयंती | 30 जनवरी | बृहस्पतिवार |
| महाशिवरात्रि | 21 फरवरी | शुक्रवार |
| होली | 10 मार्च | मंगलवार |
| शहीदी दिवस | 23 मार्च | सोमवार |
| रामनवमी | 2 अप्रैल | बृहस्पतिवार |
| महावीर जयंती | 6 अप्रैल | सोमवार |
| डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती | 14 अप्रैल | मंगलवार |
| ईद-उल-फितर/महाराणा प्रताप जयंती | 25 मई | सोमवार |
| संत कबीर जयंती | 5 जून | शुक्रवार |
| शहीद ऊधम सिंह शहीदी दिवस | 31 जुलाई | शुक्रवार |
| रक्षा बंधन | अगस्त | सोमवार |
| श्रीकृष्ण जन्माष्टमी | 12 अगस्त | बुधवार |
| शहीदी दिवस | 23 सितंबर | बुधवार |
| महात्मा गांधी जयंती | 2 अक्टूबर | शुक्रवार |
| गुरु नानक देव जयंती | 30 नवंबर | सोमवार |
| क्रिसमस | 25 दिसंबर | शुक्रवार |
नोट : इसके अलावा सभी शनिवार और रविवार को सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा।
शनि की भेंट चढ़े छह अवकाश, रविवार को पांच
| अवकाश | तिथि | दिन |
| गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | रविवार |
| गुरु रविदास जयंती | 9 फरवरी | रविवार |
| परशुराम जयंती | 25 अप्रैल | शनिवार |
| ईद-उल-जुहा (बकर ईद) | 1 अगस्त | शनिवार |
| स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त | शनिवार |
| महाराजा अग्रसेन जयंती | 17 अक्टूबर | शनिवार |
| दशहरा | 25 अक्टूबर | रविवार |
| महर्षि वाल्मीकि जयंती | 31 अक्टूबर | शनिवार |
| हरियाणा दिवस | 1 नवंबर | रविवार |
| दीपावली | 14 नवंबर | शनिवार |
| विश्वकर्मा-डे | 15 नवंबर | रविवार |
12 प्रतिबंधित अवकाश में ले सकते हैं तीन छुट्टियां
| अवकाश | दिन | वार |
| महर्षि दयानंद जयंती | 18 फरवरी | मंगलवार |
| गुड फ्राइडे | 10 अप्रैल | शुक्रवार |
| बुद्ध पूर्णिमा | 7 मई | बृहस्पतिवार |
| गुरु अर्जन देव शहीदी दिवस | 26 मई | मंगलवार |
| हरियाली तीज | 23 जुलाई | बृहस्पतिवार |
| मुहर्रम | 30 अगस्त | रविवार |
| मिलाद-उन-नबी | 30 अक्टूबर | शुक्रवार |
| करवा चौथ | 4 नवंबर | बुधवार |
| गोवर्धन पूजा | 15 नवंबर | रविवार |
| छठ पूजा | 20 नवंबर | शुक्रवार |
| गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस | 24 नवंबर | मंगलवार |
| शहीद ऊधम सिंह जयंती | 26 दिसंबर | शनिवार |