नाइजीरिया की मस्जिद में दो बम ब्लास्ट, हुई 24 की मौत

नाइजीरिया के उत्तर – पूर्वी हिस्से में मंगलवार को एक मस्जिद में दो धमाके होने से कम से कम 24 नमाजी मारे गए. उनमें से कई की जान तब चली गई जब वे पहले धमाके डर से भागते हुए दूसरे विस्फोट की चपेट में आ गए.

मोबी शहर में यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने व्हाइट हाऊस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भेंट की थी और बोको हरम चरमंपथी संगठन के खतरे पर चर्चा की थी. मंगलवार के धमाकों के लिए तत्काल बोको हरम को जिम्मेदार मान लिया गया.

एडमावा प्रांत के पुलिस प्रवक्ता ओथमैन अबूबकर ने कहा, ‘‘जब आपसे मेरी बातचीत हो रही है, उस वक्त 24 व्यक्तियों के मरने की पुष्टि हुई है और घटनास्थल को बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया है.’’