बेमेतरा से भागकर रायपुर आए प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

दोनों मंगलवार की सुबह अपने घरों से बिना बताए बाइक क्रमांक सीजी 25 ई 1114 से निकले और रायपुर की ओर आ रहे थे। इस बीच बाइक को रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर खड़े कर दोनों रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और ट्रेन के सामने आ कर खुदकशी कर ली। ट्रैक किनारे खड़ी बाइक से ही मृतकों की शिनाख्त हुई।

देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तरेशर फाटक के आगे दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है। सिलयारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है शव को पोस्टमार्ट्‌म के लिए धरसींवा भेजा गया है।

मृतकों के परिजन बुधवार सुबह ही धरसीवां पहुंच गए। घर से भागने के बाद दोनों ने आखिर आत्महत्या क्यों कि? इस बारे में जांच की जा रही है। उनके परिजनों से भी इस बारे में बातचीत की जा रही है। इस घटना से मृतकों के गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। सभी इस आकस्मिक घटना को लेकर हतप्रभ हैं।