एक ऐसा रेस्टोरेंट जिस पर लगा 42 लाख का जुर्माना…

जब भी हम किसी भी रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाने जाया करते हैं,तब वेटर सबसे पहले आपके सामने मेन्यू कार्ड पेश करता है और उसके बाद हम उसमें से अपनी मनपसंद की कोई भी डिश ऑर्डर किया करते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि उसी रेस्टोरेंट में महिलाओं के लिए अलग मेन्यू कार्ड हो और पुरुषों के लिए अलग, तो आपको कैसा महसूस होगा। बिलकुल सही सोच रहे है आप कुछ इसी वजह से एक रेस्टोरेंट पर 44 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

असल में, पेरू की राजधानी लीमा में ‘ला रोजा नौटिका’ नाम का एक रेस्टोरेंट है। जिसमे सूत्रों के मुताबिक, रेस्टोरेंट में आने वाले पुरुषों को नीले रंग का मेन्यू कार्ड, जबकि महिलाओं को सुनहरे रंग का मेन्यू कार्ड पेश किया जाता था।
नीले रंग के मेन्यू कार्ड पर डिश के साथ उसकी प्राइस लिखी होती थी, जबकि सुनहरे रंग के मेन्यू कार्ड पर कीमत लिखी नहीं होती थी। असल में, इसके पीछे रेस्टोरेंट का तर्क ये है कि अगर महिला किसी पुरुष के साथ आती है तो उसका बिल वही भरेगा, उन्हें कीमत देखने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए महिलाओं को बिना कीमत वाला मेन्यू कार्ड दिया जाता था।

यदि बात करें पेरू प्रशासन ने रेस्टोरेंट के तर्क को बेतुका बताया दिया है और इसे महिलाओं के साथ भेदभाव माना है। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द डिफेंस ऑफ फ्री कंपीटिशन एंड प्रोटेक्शन ऑफ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर हक और सम्मान मिलना चाहिए। रेस्टोरेंट पर उसकी इस हरकत के लिए 62 हजार डॉलर यानी करीब 43.96 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा उसे तुरंत प्रभाव को सुनहरे रंग के मेन्यू कार्ड को हटाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट को यह भी कहा गया है कि वह अपने डाइन एरिया में एक पोस्टर लगवाए, जिसपर लिखा हो- यहां भेदभाव को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।