
कैलिफोर्निया के रोनाल्ड रीगन पुस्तकालय को जंगल की आग से बचाने में 500 बकरियों के एक झुंड ने मदद की। यह जानकार आपको हैरानी होगी कि आखिर बकरियों ने इस दावानल से लाइब्रेरी को कैसे बचाया। दरअसल, इस साल की शुरुआत में उन्होंने हिलटॉप परिसर के आस-पास काटने के बाद पड़ी हुई ज्वलनशील झाड़ियां खा डाली थीं। पुस्तकालय की प्रवक्ता ने कहा कि किराए पर लाई गई बकरियों ने इन झाड़ियों को खा लिया था, जिससे आग फैलने की रफ्तार धीमी हो गई और अग्निशामक दल ने उसे बुझा दिया। अगर आग भड़क जाती, तो वह एयर फोर्स वन जेट और बर्लिन की दीवार के एक टुड़के की प्रदर्शनी तक पहुंच जाती।
मेलिसा गिलर ने कहा कि हमें एक फायर फाइटर ने बताया कि उनका मानना है कि आग के आगे बढ़ने से रुकने की वजह से उनका काम आसान हो गया। यह इतनी दूरी तक ठहर गई थी कि वह लाइब्रेरी तक नहीं पहुंची क्योंकि बकरियों ने झाड़ियों को खा लिया था। सिमी वैली के पास का कॉम्प्लेक्स, दक्षिणी कैलिफोर्निया का दूसरा बड़ा संस्थान है, जिसे आग लगने से पहले किए जाने वाले बचाव कार्य के द्वारा जंगल की आग से बचाया गया है। लॉस एंजेलिस के जे पॉल गेट्टी म्यूजियम ने मंगलवार को कहा था कि इसके झाड़ियों की सफाई पहले से ही कर लेने की कोशिशों की वजह से उसके परिसर के आस-पास आग पहुंचने की रफ्तार धीमी हो गई थी।
बुधवार सुबह आग की लपटों ने रीगन पुस्तकालय को घेर लिया था और यह पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल किए गए बोइंग 707 विमान हैंगर हाउसिंग से महज 50 फीट से कम दूरी पर पहुंच गई थी। साइट के रोनाल्ड रीगन के 1981-1989 प्रशासन के कागजात और ज्ञापन रखें हुए हैं। शीत युद्ध के नेता को उनकी पत्नी नैन्सी के साथ वहां दफनाया गया है।
क्षेत्र में जंगल की आग फैलने के उच्च जोखिम को देखते हुए रीगन फाउंडेशन ने मई में स्थानीय कंपनी से 805 बकरियों को 13 एकड़ (5 हेक्टेयर) के आस-पास की जमीन पर ज्वलनशील झाड़ियों को साफ करने के काम पर रखा था। विन्सेन्ट वैन गोट और सेलेना गोट्मेज सहित कई कंपनियां मुख्य रूप से बोअर बकरियों रखती हैं, जो हानिकारक खरपतवार और अन्य प्रजातियों को खाना पसंद करती हैं। ये खरपतवार जंगल में लगी आग के लिए ईंधन का काम करती हैं। कंपनी प्रति एकड़ लगभग 1,000 डॉलर चार्ज करती है।