
दिवाली की धूम पूरे देश में देखने को मिली। इस खास मौके पर न सिर्फ आम लोग बल्कि सेलेब्स ने भी जमकर एन्जॉय किया। त्योहार के खास मौके पर एकता कपूर के घर, अमिताभ बच्चन के घर, अनिल कपूर के घर, जैकी भगनानी के घर, टी सीरीज के ऑफिस और धर्मा प्रोडक्शन हाउस सहित कई लोगों ने दिवाली पार्टी रखी, लेकिन किसी भी पार्टी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर नहीं आए।

दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण किसी भी पार्टी की जान माने जाते हैं। दोनों जिस भी पार्टी में पहुंच जाते हैं, वहां महफिल लूट लेते हैं। लेकिन इस बार रणवीर और दीपिका किसी भी दिवाली पार्टी में नजर नहीं आए। यही नहीं, दोनों ने ही सोशल मीडिया तक पे कोई फोटो शेयर नहीं की।
दिवाली के माहौल से यूं अचानक दूर हो जाते के चलते रणवीर और दीपिका के फैंस सोशल मीडिया पर ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर दोनों हैं कहां ? एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि रणवीर- दीपिका ने इस बार बॉलीवुड से दूर अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई।
ये दिवाली दीपिका के लिए काफी खास रही। दिवाली के खास मौके पर ही इंस्टाग्राम पर उनके 40 मिलियन यानी 4 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को शुक्रिया कहते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और बताया, ‘आप में से 40 के लिए 40 व्यक्तिगत नोट। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद! 40 # 40Million!’ वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही रणवीर के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी। इसके साथ ही फिल्म छपाक भी उनके खाते में शामिल है।