
महाराष्ट्र में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच जारी दंगल में अब राष्ट्रवादी कांग्रेस की एंट्री हो गई है. NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को कहा कि हमें विपक्ष में बैठने के लिए जनादेश मिला है, लेकिन अगर हालात बदलते हैं तो वह विचार कर सकते हैं. बता दें कि बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक है. इस बीच एनसीपी ने ये बड़ा बयान दिया है.

मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और भाजपा एक दूसरे पर वार कर रहे हैं. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि अगर भाजपा गठबंधन धर्म का पालन नहीं करती है, तो शिवसेना के पास अन्य विकल्प भी हैं. भाजपा उन्हें उसपर विचार करने के लिए मजबूर ना करे
वहीं NCP के छगन भुजबल ने भी शिवसेना को बीजेपी का साथ छोड़कर उनके साथ आने को कहा था. हालांकि, शिवसेना की ओर से कोई बयान नहीं आया था.
महाराष्ट्र चुनाव में इस बार बीजेपी और शिवसेना एक साथ चुनाव लड़े और दोनों के गठबंधन को बहुमत भी मिला. लेकिन चुनाव नतीजों के बाद सीएम पद की कुर्सी पर पेच फंस गया है. वहीं एनसीपी-कांग्रेस लगातार कह रही है कि उन्हें सरकार बनाने के लिए जनादेश नहीं मिला है.